

आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग।
फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचे पर पहुंची।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला क्षेत्र का मामला।
दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
Bilaspur Fire in Electronic Shop: दिवाली पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच शनिवार को बिलासपुर के करबला क्षेत्र में दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शहर के करबला क्षेत्र स्थित आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों से ऊंची लपटें उठने लगीं। इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरी दुकानों में आग लगने से लोगों में हड़कंप। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से दुकानों के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट हुए हैं। वहीं, आसपास के लोगों को भी घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई।
पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी वजह से आग लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, दोनों दुकानों में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। त्योहारी सीजन में बाजार के बीच हुई इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।