बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार, अब तक 30 भेजे गए जेल

Bilaspur Violence News : बिलासपुर हिंसा के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। अब तक कुल 30 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
Ram Singh Thakur, the prime accused in the Bilaspur violence, arrested in Panna
बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी राम सिंहसोर्सः सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Bilaspur Violence Main Accused Arrested : 28 अगस्त की रात बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों में विवाद हुआ। पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया टिप्पणी से विवाद भड़क गया था। उपद्रव के दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। हालात काबू करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 30 आरोपी गिरफ्तार किए।

बिलासपुर हिंसा का आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में 28 अगस्त की रात हिंसा भड़क गई थी। सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में दो पक्ष भिड़ गए थे। इस दौरान उग्र भीड़ ने भारी पथराव किया था। पथराव में थाना प्रभारी का सिर फट गया था। कई अन्य पुलिसकर्मी भी इस घटना में घायल हुए थे।

उपद्रवियों ने गाड़ियों, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की थी। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कलेक्टर ने स्थिति संभालने के लिए धारा 144 लगा दी थी।

मध्यप्रदेश के पन्ना से पकड़ा गया आरोपी

बिलासपुर हिंसा मामले में राम सिंह ठाकुर मुख्य आरोपी है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्य की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई। खबर मिली कि वह मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में छिपा है।

वह माकरी कुठार गांव में अपने दोस्त के घर था। फरारी के समय वह बागेश्वर धाम भी दर्शन करने गया था। पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने दबिश दी। टीम ने उसे उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गिरफ्तारी के बाद पुलिस राम सिंह को बिलासपुर लेकर आई। शनिवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट परिसर से जेल ले जाते समय सुरक्षा मजबूत रखी गई।

जेल के बाहर उसके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में उसने खुद को निर्दोष बताने का दावा किया था। उसने पुलिस और अन्य लोगों पर आरोप लगाए थे।

Ram Singh Thakur, the prime accused in the Bilaspur violence, arrested in Panna
झीरम कांड में नया मोड़: राहुल गांधी ने मांगी सुरक्षा रिपोर्ट, कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई

विवाद के पीछे की वजह

कुछ महीने पहले एक युवक ने खुदकुशी की थी। उस मामले में सोहेल खान नाम का युवक गिरफ्तार हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया।

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 100 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक पक्ष के सोहेल खान समेत 15 लोग पकड़े जा चुके हैं। दूसरे पक्ष से भी दर्जनभर से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। मामले में अब तक कुल 30 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस बाकी बचे आरोपियों की तलाश कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com