‘टीचर नहीं हैं, सस्पेंड कर दूं तो दूसरा कहां से लाऊंगा’, छात्राओं की शिकायत पर भड़के बिलासपुर कलेक्टर

Bilaspur Collector Meeting: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि हमारे पास टीचर्स नहीं हैं। सस्पेंड करके कहां से दूसरा शिक्षक लाऊंगा। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Bilaspur collector sanjay agarawal,
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का आरोप।

  • छात्राओं की शिकायत सुनने के दौरान कलेक्टर का वीडियो वायरल।

  • संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

  • शिक्षकों के व्यवहार और पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।

Bilaspur Collector Sanjay Agrawal Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में छात्राओं की शिकायत सुनने के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल की प्रतिक्रिया अब चर्चा का विषय बन गई है। मल्हार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। छात्राओं ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की।

Bilaspur collector sanjay agarawal,
छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा, साल में दो बार मिलेगा मौका

मामले को लेकर छात्राओं से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने जिले में शिक्षकों की कमी का हवाला दिया। उन्होंने कहा, हमारे पास टीचर्स नहीं हैं। सस्पेंड करके कहां से दूसरा शिक्षक लाऊंगा। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राएं शिक्षकों के कथित व्यवहार और पढ़ाई की व्यवस्था से नाराज थीं। छात्राओं का आरोप था कि कुछ शिक्षक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और पढ़ाई में भी लापरवाही बरतते हैं। अपनी समस्याओं को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रखीं।

इसके बाद मीटिंग हॉल में छात्राओं से बातचीत के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। वायरल वीडियो में वह शिक्षकों को निलंबित करने के बाद उनकी जगह दूसरे शिक्षक की व्यवस्था को लेकर सवाल करते सुनाई दे रहे हैं।

Bilaspur collector sanjay agarawal,
बिलासपुर में मोहन भागवत की अहम बैठकें, संघ के शताब्दी वर्ष के कामकाज की होगी समीक्षा

वायरल वीडियो के बाद चर्चा तेज

छात्राओं की शिकायत और कलेक्टर की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। एक ओर छात्राओं ने शिक्षकों के व्यवहार और पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर ने शिक्षकों की कमी की समस्या का जिक्र किया है। अब इस मामले में छात्राओं की शिकायतों की जांच, संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई और स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com