डिलीवरी बॉय बना संकटमोचक, रसोई में धधकी आग पर ऐसे पाया काबू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Mohali Viral Video: मोहाली में महिला की रसोई में पैन में आग लग गई। डिलीवरी एजेंट ने सूझबूझ दिखाते हुए गैस सप्लाई बंद की। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Delivery Boy Viral Video: पंजाब के मोहाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी एजेंट, जो पार्सल देने आया था एक महिला के लिए रक्षक बन गया। दरअसल, महिला की रसोई में अचानक एक पैन में आग लग गई थी। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, डिलीवरी एजेंट ने पूरी समझदारी और शांति से काम लिया। वह तुरंत रसोई में गया, आग को फैलने से रोका और गैस की सप्लाई बंद कर दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग उस डिलीवरी बॉय की सूझबूझ और तत्परता की जमकर तारीफ भी कर रहे है। इस वीडियो में देखिए कैसे डिलीवरी बॉय ने महिला की जान बचाई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com