छठ महापर्व का आगाज, 5100 दीपों से जगमगाया बिलासपुर के अरपा तट, गंगा आरती की तर्ज पर हुई महाआरती

Chhath Festival : अरपा नदी के तट पर स्थित छठ घाट में गंगा आरती की तर्ज पर भव्य अरपा महाआरती का आयोजन किया गया। 5100 दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा।
Chhath-Festival
बिलासपुर छठ महापर्वसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बिलासपुर के अरपा घाट पर किया भव्य महाआरती।

  • 5100 दीपों से जगमगाया छठ घाट।

  • हजारों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान और आरती।

  • पंथी नृत्य, रंगोली और फायर शो ने बांधा समां।

  • छठ पर्व को लेकर पुलिस ने लागू किया विशेष ट्रैफिक प्लान।

Chhath Mahaparv in Bilaspur : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत भक्ति और उल्लास के बीच हुई। अरपा नदी के तट पर स्थित छठ घाट में गंगा आरती की तर्ज पर अरपा महाआरती का आयोजन किया गया। 5100 दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु दीपदान और आरती के साक्षी बने। घाट पर भक्ति, संगीत, लोकनृत्य और आतिशी फायर शो ने आयोजन को यादगार बना दिया।

ब्रह्म बाबा आश्रम के महंत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में छठ पूजा समिति ने इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। कार्तिक मास में दीपदान के विशेष महत्व को देखते हुए समिति की ओर से 5100 दीप जलाकर अरपा नदी में प्रवाहित किए गए। नदी के तट पर एक किलोमीटर लंबे स्थायी छठ घाट पर दीपों की रोशनी और महाआरती का दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

पंथी नृत्य और फायर शो ने बांधा समां

अरपा महाआरती के दौरान छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। पंथी नृत्य, आकर्षक रंगोलियां और भव्य आतिशी फायर शो ने लोगों का ध्यान खींचा। अलग-अलग टोलियों में पहुंचे श्रद्धालु नदी में दीप प्रवाहित करते नजर आए। पूरा घाट छठी मइया के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा।

घाट पर उमड़ने वाली है श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। अब अरपा तट के छठ घाट पर अगले दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। घाट की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। सरकंडा-मोपका और गुरु नानक चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

Chhath-Festival
कमीशन के लालच में बेच दिए बैंक खाते, साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

पूजा की टोकरी लेकर जाने वाले व्रतियों को मिलेगी राहत

पुलिस ने छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है। सिर पर पूजा की टोकरी यानी दौरी लेकर जाने वाले व्रतियों और उनके परिजनों के वाहनों को छठ घाट के नजदीक तक जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे व्रतियों को पूजा सामग्री लेकर लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी।

आठ से अधिक पार्किंग स्थल, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर के व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। छोटे और दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

कुल मिलाकर, 5100 दीपों की जगमगाहट और भव्य अरपा महाआरती के साथ बिलासपुर में छठ महापर्व का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। अब श्रद्धालुओं को छठी मइया के अर्घ्य और पूजा के मुख्य अनुष्ठानों का इंतजार है।

Chhath-Festival
जांजगीर में दिनदहाड़े लाखों की लूट, घर में घुसकर महिला से मारपीट, जेवर और नकदी लेकर फरार

महाआरती में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक

आयोजन में विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक दिलीप लहरिया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सभापति विनोद सोनी सहित कांग्रेस नेता विजय केसरवानी, राजेंद्र शुक्ला और प्रमोद नायक समेत शहर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अरपा की आरती की और दीपदान किया।