बिलासपुर में रेलवे अफसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला कर्मचारी ने रेलमंत्री-आयोग और CM हेल्पलाइन में शिकायत

Bilaspur Crime News: महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है। मामले की शिकायत रेल मंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन में की गई है।
Bilaspur crime news,
रेलवे अफसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विरोध करने पर महिला को नौकरी से निकालने दी धमकी

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए जांच के निर्देश दिए।

  • यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप।

Bilaspur Railway Officer Physical Harassment: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में एक अधिकारी पर प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए कार्यरत महिला कर्मचारी को कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव देने का आरोप लगा है। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है। मामले की शिकायत रेल मंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन में की गई है। शिकायत के बाद जिला महिला एवं बाल विकास विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Bilaspur crime news,
बलौदाबाजार के चार गांवों को 70 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

जानिए क्या है पूरा मामला?

शिकायत के मुताबिक, रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने पद का कथित दुरुपयोग कर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत है।

महिला का कहना है कि जब उसने कथित दबाव का विरोध किया, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाने लगी। इससे परेशान होकर उसने संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।

Bilaspur crime news,
28, 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रेल मंत्री से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत

महिला ने अपनी शिकायत रेल मंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन 1076 तक पहुंचाई है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत बिल्हा विकासखंड के रानी दुर्गावती नगर क्षेत्र से संबंधित बताई गई है। महिला ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की है।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत आई थी, जिसके बाद महिला बाल विकास विभाग ने रेलवे के यांत्रिक विभाग को जांच के लिए भेज दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com