-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Bilaspur Kathavachak Ashutosh Chaitanya Controversial Statement On Satnami Samaj Fir Lodged Apology
‘सतनामी होकर गाय काट रहे…’, कथावाचक के बोल पर छत्तीसगढ़ में बवाल, FIR दर्ज, मांगी माफी
- Written By: सौरभ शर्मा
Chhattisgarh के बिलासपुर में एक कथावाचक आशुतोष ने सतनामी समाज पर एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने समाज के लोगों को 'मूर्ख' कहते हुए उन्हें गाय काटने से जोड़ दिया। जिस पर बवाल कट गया।

कथावाचक के बोल पर छत्तीसगढ़ में बवाल
Bilaspur Satnami Samaj Angry on Kathavachak: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक भागवत कथा के दौरान माहौल तब गरमा गया, जब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज पर एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने समाज के लोगों को ‘मूर्ख’ कहते हुए उन्हें गाय काटने से जोड़ दिया। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सतनामी समाज का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को कथावाचक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।
यह पूरा मामला तखतपुर के टिकरी पारा का है, जहां आशुतोष चैतन्य श्रीमद् भागवत कथा कह रहे थे। वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, “छत्तीसगढ़ के तखतपुर में कितनी गायें कट रही हैं? जो पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। उन मूर्खों को यह समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या है। सत नाम केवल राम का है, और वे सतनामी होकर गायों को काट रहे हैं।” यह वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया था।
सड़क पर उतरा सतनामी समाज, थाने का घेराव
कथावाचक का यह बयान जैसे ही वायरल हुआ, सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया। बुधवार को समाज के सैकड़ों लोग रैली निकालते हुए तखतपुर थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान कथावाचक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आशुतोष चैतन्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। समाज के लोगों का कहना था कि व्यासपीठ से की गई ऐसी टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि यह समाज को आपस में बांटने का एक प्रयास भी है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि कथावाचक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
विदेशी इन्फ्लुएंसर के ताजमहल के पीछे यमुना के VIDEO पर बवाल, पर्यटन उद्यमी बोले- ‘देश की छवि हो रही धूमिल’
Prayagraj Viral Video: ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर थिरके व्यापारी नेता लालू मित्तल, वीडियो वायरल
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें: 32 कारों से पूरे देश को दहलाने की साजिश, मकसद बाबरी का बदला; Delhi Blast केस में बड़ा खुलासा
FIR के बाद महाराज ने मांगी माफी
बढ़ते विवाद और थाने के घेराव के बाद तखतपुर पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं, मामले को तूल पकड़ता देख कथावाचक ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया और सतनामी समाज से माफी मांगी। आशुतोष चैतन्य मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं और उनका डिंडोरी में आश्रम है। तखतपुर पुलिस के मुताबिक, एफआईआर और कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाज के लोग शांत हुए। हालांकि, एहतियात के तौर पर कथा स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Bilaspur kathavachak ashutosh chaitanya controversial statement on satnami samaj fir lodged apology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














