बीजापुर में मारा गया नक्सलियों का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना, 8 लाख का था इनामी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 8 लाख रुपये का इनामी डिप्टी कमांडर और स्नाइपर सोढ़ी कन्ना मारा गया।
- Written By: आकाश मसने
बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ के बाद जब्त नक्सली सामग्री व मारा गया डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना (सोर्स: सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में 8 लाख रुपये का इनामी डिप्टी कमांडर और स्नाइपर सोढ़ी कन्ना मारा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान उसका शव और 303 राइफल बरामद की गई।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिस पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 4 जुलाई से सर्चिंग अभियान शुरू किया था।
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ खत्म होने पर सर्च ऑपरेशन के दौरान सोढ़ी कन्ना का शव और हथियार बरामद हुआ। मारे गए नक्सली की पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है। वो PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर था। सोढ़ी पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
नक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री
- 303 राइफल और 5 जिंदा राउंड
- एके-47 मैग्जीन और 59 जिंदा राउंड
- नक्सली वर्दी
- कोडेक्स वायर, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज
- नक्सली साहित्य, रेडियो और दैनिक उपयोग की सामग्री।
इलाके में नक्सली कैडर की उपस्थिति की सूचना मिली थी
बीजापुर एसपी यादव ने बताया कि तेलंगाना राज्य समिति, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, PLGA बटालियन नंबर 01 और अन्य सशस्त्र नक्सली कैडर इलाके में सक्रिय थे। इस सूचना के आधार पर नक्सलियों की उपस्थिति की पुष्टि के बाद संयुक्त बलों ने अभियान शुरू किया।
4 जुलाई को शुरू हुआ था अभियान
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि यह अभियान 04 जुलाई 2025 से शुरू हुआ। सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी के दौरान मुठभेड़ वाली जगह से एक सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली का शव, एक .303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया।
Naxalism की कहानी: Chhattisgarh क्यों बना नक्सलवाद का गढ़? Experts से जानिए वजह
18 महीने में 415 हार्डकोर नक्सली हुए ढेर: आईजी
IG सुंदरराज पी. के मुताबिक साल 2024 में मिली निर्णायक सफलताओं को आगे बढ़ाते हुए 2025 में भी सुरक्षा बल सघन, रणनीतिक और निरंतर अभियानों में जुटे हैं। पिछले 18 महीनों में अब तक 415 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए गए। यह सुरक्षा बलों की कुशल योजना और साहसिक कार्रवाई का प्रमाण है।
