दशहरा देखने का उत्साह बदला चीख-पुकार में: बेमेतरा में 40 से ज्यादा ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा

Bemetara Accident News : बेमेतरा के नवागढ़ में दशहरा देखकर लौट रहा 40 ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटने से 12 लोग घायल हो गए। इलाज जारी है।
A tractor returning from a Dussehra celebration overturned in Bemetara district
बेमेतरा हादसासोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बेमेतरा जिले में दशहरा देखकर लौट रहा एक ट्रैक्टर पलट गया।

  • इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 12 लोग घायल हो गए।

  • वाहन में क्षमता से अधिक 40 से ज्यादा ग्रामीण सवार थे।

  • सभी घायलों को इलाज के लिए नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

  • चार गंभीर रूप से घायलों की हालत पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Bemetara Dussehra Mela Tractor Accident : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहाँ दशहरा महोत्सव देखकर अपने घर लौट रहे लोगों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर में सवार 12 लोग घायल हो गए हैं।

इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी पीड़ित ग्रामीण एक ही ट्रैक्टर में सवार होकर दशहरा पर्व देखने गए थे। उत्सव देखने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

ट्रैक्टर में थे चालीस से ज्यादा लोग

मिली जानकारी के अनुसार, साल्हेघोरी और आसपास के गांवों के ग्रामीण दशहरा देखने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी 40 से अधिक लोग एक ही ट्रैक्टर में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान साल्हेघोरी के पास ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया।

संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर तेज झटके के साथ पलट गया। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू किया।

A tractor returning from a Dussehra celebration overturned in Bemetara district
पहले हेयर डाई केमिकल, अब मानकों का खेल! रायपुर में फिर फेल हुआ मिल्क मलाई पनीर

घायलों का चल रहा इलाज

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज तेजी से जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, 12 घायलों का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा चार गंभीर घायलों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। नायब तहसीलदार और नवागढ़ थाना प्रभारी तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल-चाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

A tractor returning from a Dussehra celebration overturned in Bemetara district
दुर्ग स्टील प्लांट में फर्नेस ट्रायल के दौरान हादसा: निदेशक और ठेकेदार पर FIR दर्ज
Navbharat Live
navbharatlive.com