President Draupadi Murmu in Bastar : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां से वे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर के लिए रवाना हो गए। जगदलपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद ऐतिहासिक दिन है।
बस्तर दशहरा में पहली बार शामिल होंगी महामहिम राष्ट्रपति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर की अनूठी संस्कृति और परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि बस्तर में दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला 'बस्तर दशहरा' पर्व मनाया जाता है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और पारंपरिक लोक पर्व है। उन्होंने विशेष रूप से गर्व जताते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब देश की महामहिम राष्ट्रपति इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम में सीधे तौर पर शामिल होने जा रही हैं।