रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

President Draupadi Murmu in Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।
President Draupadi Murmu in raipur,
रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत।

  • दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

  • कल बस्तर में मुरिया दरबार में राष्ट्रपति होंगी शामिल।

President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

President Draupadi Murmu in raipur,
राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार, सैकड़ों जवानों के साथ स्निफर डॉग और जैमर भी तैनात

लोक भवन में होगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रम में शामिल होंगी एरयपोर्ट से उनका काफिला लोक भवन पहुंचेगा। यहां पूज्य माता हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर 200 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। यह आयोजन माता हासी देवी जी की आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत के सम्मान से जुड़ा है। इसके बाद राष्ट्रपति नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी। नुआखाई नई फसल के स्वागत और कृषि संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।

कल मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति जगदलपुर पहुंचेंगी। यहां मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुरिया दरबार केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर के जनजातीय समुदायों और प्रशासन के बीच संवाद का ऐतिहासिक मंच भी है। यहां विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि स्थानीय समस्याओं और अपनी मांगों को सामने रखते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, जनजातीय परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण मंच मिलेगा।

President Draupadi Murmu in raipur,
माता साहिब हासी देवी का सम्मान, रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जारी करेंगी 200 रुपए का स्मारक सिक्का

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आईजी स्तर के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला पूरी व्यवस्था संभालेंगे। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा उनकी सहायता करेंगे। बस्तर दौरे के दौरान जगदलपुर में वहां के आईजी बद्री नारायण मीणा प्रभारी होंगे।

राजधानी रायपुर और बस्तर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब आधा दर्जन डीआईजी और दर्जन भर से अधिक एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। पचास से अधिक एएसपी और डीएसपी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। रायपुर में एसआई और एएसआई भी बड़ी संख्या में तैनात रहेंगे। रायपुर और बस्तर दोनों जगह चार सौ से अधिक जवान मुस्तैद रहेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com