मौत से पहले महिला ने पिता को बताई थी पति की करतूत, कफ परेड नेवी नगर हत्याकांड में नया खुलासा

Mumbai Crime News: मुंबई के नेवी नगर में नौसेना नाविक, पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को अवसाद के चलते हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका है। विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।
Suspicious deaths of a sailor, his wife, and two children in Navy Nagar; murder-suicide probe intensifies
भारतीय नौसेना नाविक हत्याकांड सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Navy Nagar Family Death Case: मुंबई के नेवी नगर स्थित सरकारी आवास में भारतीय नौसेना के 30 वर्षीय नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि नाविक ने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना से पहले महिला ने पिता को किया था फोन

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से करीब एक सप्ताह पहले मृतका ने राजस्थान में रहने वाले अपने पिता से फोन पर बातचीत की थी। महिला ने कथित तौर पर पति से परिवार को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई थी। इसके बाद पिता मुंबई पहुंचे और बेटी तथा दोनों पोते-पोतियों को अपने साथ राजस्थान ले जाने का प्रयास किया।

पति से बहस के बाद नहीं ले जा सके साथ

बताया जा रहा है कि महिला के पिता की नाविक के साथ कथित तौर पर बहस हुई थी। विरोध के कारण वह अपनी बेटी और दोनों बच्चों को अपने साथ नहीं ले जा सके। पुलिस के अनुसार, दंपति की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी।

डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

जांच में यह भी पता चला है कि नाविक पिछले कुछ महीनों से अवसाद का इलाज करा रहा था। पुलिस को संदेह है कि मानसिक तनाव के बीच उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Suspicious deaths of a sailor, his wife, and two children in Navy Nagar; murder-suicide probe intensifies
घाटकोपर स्टेशन पर लोकल की छत पर चढ़ते समय बिजली के तार की चपेट में आया युवक, 19 मिनट रुकी रही ट्रेन

मोबाइल का डेटा किया डिलीट

पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले नाविक ने अपने मोबाइल फोन का डेटा डिलीट कर दिया था। उसने कथित तौर पर कमरे और आसपास की जगह को व्यवस्थित किया तथा एक कमरे के दरवाजे के पीछे बिस्तर लगा दिया था। इससे जांच अधिकारियों को घटना की पूर्व तैयारी की आशंका हुई है।

विसरा और खाद्य नमूनों की जांच

चारों मृतकों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस को जहर या किसी अन्य पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका है। पोस्टमॉर्टम से मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने के बाद कफ परेड पुलिस ने चारों के विसरा नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

पानी और भोजन के नमूने भी भेजे

पुलिस ने सरकारी आवास से बरामद भोजन और पानी के नमूने भी सुरक्षित किए हैं। इन्हें कालिना स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, फोरेंसिक रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिलने वाली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com