

Chhattisgarh IPS Transfer 2026: साय सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। एक साथ 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2021 से लेकर 2024 बैच तक के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। ट्रांसफर सूची में अधिकांश आईपीएस अधिकारियों को एडिशनल एसपी, सीएसपी बनाया गया है।
देखिए नाम
झा अमनकुमार रमनकुमार (भापुसे-2021) पुलिस अधीक्षक (एस.आई.ए.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
अजय कुमार (भापुसे-2021) पुलिस अधीक्षक (एस.आई.बी.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
आकाश श्रीमाल (भापुसे-2021) सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे-2021) सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
आकाश कुमार शुक्ला (भापुसे-2021) सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ए.एन.टी.एफ.) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
रोहित कुमार शाह (भापुसे-2021) सेनानी 15वीं वाहिनी छ.स.बल बीजापुर
रविन्द्र कुमार मीणा (भापुसे-2021) पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरूद्ध अपराध) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (भापुसे-2021) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला-कांकेर
ईशू अग्रवाल (भापुसे-2022) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला-नारायणपुर
मयंक मिश्रा (भापुसे-2022) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला-सुकमा
वैशाली जैन (भापुसे-2022) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला-जगदलपुर
विमल कुमार पाठक (भापुसे-2022) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला-नारायणपुर
हर्षित मेहर (भापुसे-2022) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला-कोंडागांव
राहुल बंसल (भापुसे-2022) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला-बीजापुर
अंशिका जैन (भापुसे-2022) नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर, जिला-जगदलपुर
सुश्री साकोर मानसी नानाभाउ (भापुसे-2023) सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय
आदित्य कुमार (भापुसे-2024) नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव, जिला-राजनांदगांव
प्रतीक बंसोड़े (भापुसे-2024) नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर, जिला-सरगुजा
नवा रायपुर स्थित महानदी भवन गृह विभाग के आदेश के अनुसार, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव और अंबिकापुर सहित कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
बिलासपुर में प्रशिक्षु अधिकारी रहीं अशिका जैन को जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रायपुर में प्रशिक्षु रहीं सांकोर मानसी नानाभाऊ को रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। राजनांदगांव में प्रशिक्षु रहे आदित्य कुमार को वहीं नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कांकेर में प्रशिक्षु रहे प्रतीक बंसोड़ को अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ पदस्थापना वाले अधिकारियों को कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्त करें।