बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी! भारतीय डाक में निकली भर्तियां

Indian post office
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।भारतीय डाक ने बेंगलुरु सर्कल में मोटर मेल सर्विस के तहत ड्राइवर के पदों  के लिए भर्तियां निकाली है और इन पदों को  भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जो भी योग्य उम्मीदवार जो इन पदों को लेकर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों को लेकर सीधे लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। 

साथ ही इसके उम्मीदवार सीधे लिंक पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे जुड़ी अधिसूचना को पढ़ने के लिए लिंक India Post Recruitment 2022 Notification पर क्लिक कर सकता है। दरअसल इस प्रक्रिया के तहत 19 पद भरे जाएंगे, तो देर किस बात की आप भी इस नौकरी के लिए जल्द आवेदन करें और ये सुनहरा मौका पाएं। 

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 19

ये है योग्यता मानदंड

महत्वपूर्ण जानकारी बता दें कि उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

क्या है आयु सीमा

इस पदों पर कार्य करने के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

यहां भेजें आवेदन 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ “मैनेजर, मेल मोटर सेवा, बेंगलुरु-560001” को भेजना होगा। 

Navbharat Live
navbharatlive.com