UP Forest Guard भर्ती 2026: 708 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता, तिथि और फिजिकल टेस्ट
UP Forest Guard Recruitment 2026 : UPSSSC ने वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन 30 जून से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स।
- Written By: हितेश तिवारी
फॉरेस्ट गार्ड (फोटो - गूगल इमेज)
UPSSSC Vacancy : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन विभाग में वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के तहत कुल 708 पदों को भरा जाएगा, जिसका लंबे समय से उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। इसमें वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
यूपी में वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती
वन विभाग में इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
HAL Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए शानदार मौका, डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती
Telangana Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 7,112 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी
AIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
इसके साथ ही UPSSSC PET (PET) में शामिल होना अनिवार्य है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें योग्यता और सैलरी
19,900 से 63,200 रुपये तक सैलरी
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट शामिल होंगे।
फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 10 किलो वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 वेतनमान के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।
