Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UPSC CMS Admit Card 2026: कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त को होगी परीक्षा

UPSC CMS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने CMS परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 2 अगस्त 2026 को होगी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 25, 2026 | 03:52 PM

UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, (सोर्स-एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

UPSC CMS Exam 2 August Admit Card Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, CMS की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरण, जैसे नाम, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत आयोग से संपर्क करें। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। UPSC की यह भर्ती चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जाती है।

1,358 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति

बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और स्वास्थ्य सेवाओं में 1,358 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET Paper Leak: अमेरिका में क्यों लीक नहीं होता मेडिकल का पेपर, इंन्फ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह

बंद स्कूलों में कैसे होगी पढ़ाई? नागपुर में RTE प्रवेश प्रक्रिया की बड़ी लापरवाही

India Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO

कैसै एडमिट कार्ड डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर  upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको ‘कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज़ (CMS) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर अपनी रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर हॉल टिकट आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल (2 अगस्त 2026)

UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज़ (CMS) परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी।

  • पेपर I (जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स) सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक।
  • पेपर II (सर्जरी, गायनेकोलॉजी और ऑब्सटेट्रिक्स और प्रिवेंटिव और सोशल मेडिसिन) दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।

ये भी पढ़ें- BFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी

परीक्षा के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें

  • सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह पढ़ लें।
  • उम्मीदवारों को यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।
  • सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) जरूर लेकर जाएं।
  • परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या स्टडी मटीरियल को ले जाने की अनुमति नहीं है।

Upsc cms admit card 2026 released download hall ticket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 03:52 PM

Topics:  

  • Education News
  • India
  • Medical Education Department
  • UPSC
  • Written Examination

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.