UPSC Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, यहां देखें टॉप-10 टॉपर की सूची
UPSC CSE 2024 Results: यूपीएससी सीएसई परीक्षा का रिजल्ट घोश्त हो गया है। शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है और यूपीएससी ने कुल 1009 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। यहां देखें टॉप-10 टॉपर की सूची...
- Written By: अर्पित शुक्ला
UPSC Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉप-10 टॉपर की सूची
UPSC Result 2024 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसको upsc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है और यूपीएससी ने कुल 1009 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, ओबीसी वर्ग के 318 उम्मीदवार हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू 17 अप्रैल तक हुए थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी. मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
कितने पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत विभिन्न सेवाओं में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में 1056 वैकेंसी थी. लेकिन बाद में इस वैकेंसी बढ़ा दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Top 10 टॉपर लिस्ट
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- डोंगरे अर्चित पराग
- शाह मार्गी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राजकृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
