सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वालों के लिए गुड न्यूज, UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन
UPSC CMS 2026 Notification: UPSC ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
UPSC (Image- Social Media)
CMS Exam 2026: देश में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।
CMS परीक्षा क्या है?
कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो सरकारी विभागों में डॉक्टर के रूप में काम करना चाहते हैं। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं में डॉक्टरों की भर्ती की जाती है। हर साल हजारों मेडिकल ग्रेजुएट इस परीक्षा में भाग लेते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन की उम्मीद है।
आवेदन के लिए योग्यता
- उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट
एससी/एसटी: 5 साल
सम्बंधित ख़बरें
Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
BHU Recruitment 2026: भारत कला भवन में 10 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
UP Home Guard Result 2025 जारी, 1.07 लाख अभ्यर्थी DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट; ऐसे करें रिजल्ट चेक
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन
ओबीसी: 3 साल
रजिस्ट्रेशन फीस
- सामान्य और अनारक्षित वर्ग: 200 रुपये
- महिला उम्मीदवार, एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: पूरी फीस छूट
परीक्षा की तिथि और चयन प्रक्रिया
परीक्षा संभावित रूप से 2 अगस्त 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। चयन दो चरणों में होगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा- दो पेपर, कुल 500 अंक के होंगे इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए होंगे। UPSC द्वारा इन दोनों चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर CMS परीक्षा से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
4. यदि फीस लागू है तो उसका भुगतान करें।
5. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Frequently Asked Questions
-
Que: CMS परीक्षा 2026 क्या है?
Ans: यह UPSC द्वारा आयोजित कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा है, जो सरकारी विभागों में डॉक्टरों की भर्ती के लिए होती है।
-
Que: CMS परीक्षा के लिए योग्यता क्या है?
Ans: उम्मीदवार के पास भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए और आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को छूट के साथ)।
-
Que: CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
Ans: सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए ₹200; महिलाओं, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पूरी छूट।
-
Que: CMS परीक्षा 2026 कब होगी?
Ans: लिखित परीक्षा संभावित रूप से 2 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
-
Que: CMS परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans: UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस (यदि लागू हो) जमा करें और आवेदन सबमिट करें।
