-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Upsc 2023 Topper Ias Siddharth Ramkumar Journey To Score Air 4 Ranked In Civil Service Exams
चुपके से की सिविल सेवा की तैयारी, चौथा स्थान आने पर उड़े परिवार के भी होश, जानें UPSC टॉपर की अनोखी कहानी
- Written By: अक्सा अंसारी

UPSC टॉपर सिद्धार्थ रामकुमार (डिजाइन फोटो)
कोच्चि: प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2023 (Civil Services Exam 2023) के नतीजे मंगलवार को आए तो यहां के एक परिवार के लिए यह स्थिति सुखद आश्चर्य वाली थी। ऐसा इसलिए नहीं कि इस परिवार के एक युवक ने परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की, बल्कि इसलिए भी कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनका बेटा परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल हुआ था। इस बंदरगाह शहर में रहने वाले सेवानिवृत्त स्कूल प्राचार्य रामकुमार (Ramkumar) और उनके परिवार को टेलीविजन पर खबरों से अपने बेटे सिद्धार्थ (Siddhartha) की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बारे में पता चला।
सिद्धार्थ रामकुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा, 2023 में पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है और वह राज्य में अव्वल रहे हैं। परिवार ने बताया कि सिद्धार्थ ने पिछले साल सिविल सेवा परीक्षा में 121वां स्थान प्राप्त किया था और वह हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सिद्धार्थ के पिता ने मीडिया कर्मियों से कहा, ‘‘सच में यह बड़ा ही सुखद आश्चर्य है। हमें इस बात से और अधिक खुशी मिल रही है कि हमें पता ही नहीं था कि वह परीक्षा में शामिल हुआ था।”
सिद्धार्थ की मां और उनके भाई आदर्श ने भी परीक्षा परिणाम पर खुशी के साथ हैरानी जताई। मां ने कहा कि सिद्धार्थ हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रहा था और शुरू से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाना चाहता था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उसे बधाई देने के लिए शाम 7:30 बजे तक इंतजार करना होगा। वह दिन में प्रशिक्षण में व्यस्त होने की वजह से फोन कॉल नहीं उठा पाएगा।” जब परिवार के सदस्यों से पूछा गया कि सिद्धार्थ आईएएस में जाना चाहेंगे या आईपीएस ही बने रहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि वह निश्चित ही आईएएस में जाना चाहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
केरल में Nipah Virus की वापसी! एक नया मरीज मिलने से हड़कंप, 15 लोग क्वारंटाइन और प्रशासन अलर्ट पर
(एजेंसी)
Upsc 2023 topper ias siddharth ramkumar journey to score air 4 ranked in civil service exams
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














