UPPSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 47 पदों पर भर्ती शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया

UPPSC Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर समेत 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।
UPPSC has started the recruitment process for 47 posts, and eligible candidates can apply online until September 3, 2026.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

UPPSC Jobs : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

वहीं अलग भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस तरह कुल 47 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 सितंबर तय की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 10 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा।

UPPSC ने 47 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना, कंप्यूटर में ओ-लेवल सर्टिफिकेट या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा होना आवश्यक है।

विस्तृत पात्रता की जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 125 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के लिए 65 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा।

आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा किया जा सकता है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके। समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के युवाओं सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।

UPPSC has started the recruitment process for 47 posts, and eligible candidates can apply online until September 3, 2026.
Sainik School Amaravathinagar Recruitment 2026: शिक्षक, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया
Navbharat Live
navbharatlive.com