-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Up Police Recruitment Exam Board Took A Big Decision Regarding 70 Questions
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 70 सवालों लेकर बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कैसे होगी मार्किंग?
- Written By: अभिषेक सिंह
त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 70 प्रश्नों पर अहम फैसले की जानकारी साझा की है। जो कि अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम होने वाली है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 70 प्रश्नों पर अहम फैसले की जानकारी साझा की है। बोर्ड ने बताया है कि 25 प्रश्न/उत्तर गलत होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा 29 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में एक से अधिक उत्तर सही हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति ने सही उत्तरों में से एक उत्तर दिया है तो उसे निर्धारित अंक दिए जाएंगे। वहीं, 16 प्रश्नों के उत्तर बदल दिए गए हैं।
निरस्त प्रश्नों के अंकों के आवंटन पर यूपीपीआरपीबी ने कहा है कि प्रत्येक पाली के निरस्त प्रश्नों के अंक इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका संख्या-2669/2009 पवन कुमार अग्रहरि बनाम यूपीपीएससी में दी गई व्यवस्था के अनुसार दिए जाएंगे।
यूपीपीआरपीबी ने और क्या कहा?
यूपीपीआरपीबी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- कांस्टेबल भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का पूर्ण परीक्षण करने तथा विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी 30/10/24 को प्रकाशित कर दी गई है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in तथा ctcp24.com/uppbpbcst23/in पर 09-11-2024 तक उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Home Guard Result 2025 जारी, 1.07 लाख अभ्यर्थी DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट; ऐसे करें रिजल्ट चेक
फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र के सहारे पुलिस में भर्ती, प्रतापगढ़ में 8 सिपाहियों पर FIR दर्ज
UP Police Recruitment 2026: 1 लाख पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
यूपी में बंपर भर्ती: सीएम योगी ने किया एक लाख नई नियुक्तियों का ऐलान, लखनऊ में बांटे जॉइनिंग लेटर
UPPRPB द्वारा आरक्षी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा के परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों का पूर्ण परीक्षण कर तथा विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी दिनांक 30/10/24 को प्रकाशित की गई है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/JM9e8NRaD6 व… — Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) November 2, 2024
यह भी पढ़ें:- यूपी और बिहार पुलिस रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द खत्म होगा अभ्यर्थियों का इंतजार
बोर्ड ने जानकारी दी है कि लिखित परीक्षा के परिणाम के शीघ्र प्रकाशन की दिशा में यूपीपीआरपीबी लगातार काम कर रहा है। उम्मीद है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में चयन के अगले चरण डीवीपीएसटी के लिए उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची यूपीपीआरपीबी द्वारा प्रकाशित कर दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर यथा समय दे दी जाएगी। 23, 24, 25 एवं 30, 31 अगस्त, 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी हाल ही में प्रकाशित की गई।
32 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में विभिन्न राज्यों से 32 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। जब यह परीक्षा पहली बार आयोजित की गई थी, तो कथित पेपर लीक के विवाद में फंस गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नए सिरे से लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें:- दिवाली पर युवाओं को राज्य सरकार ने दिया तोहफा, इस प्रदेश में निकली पुलिस और पीएसी की भर्ती
Up police recruitment exam board took a big decision regarding 70 questions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














