यूपी में लेखपाल के 7 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन से पहले जान लें जरूरी बातें
UP Lekhpal Recruitment 2025: यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसमें 7994 पदों पर भर्ती होगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
यूपी लेखपाल भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
UP Lekhpal Bharti: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीसन (UPPSC) ने लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7994 पदों पर सीधे भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 तय की गई है। आयोग के अनुसार आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता और पात्रता की पूरी जानकारी जांच लें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
आरक्षित पद
इस भर्ती के तहत कुल 7994 पद भरे जाएंगे। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 4165 पद, एससी के लिए 1446 पद, एसटी के लिए 150 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 792 पद भरे जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
प्रतीक यादव ही नहीं, इन दिग्गज नेताओं के बेटों की हो चुकी है संदिग्ध मौत; लिस्ट में PM-राष्ट्रपति तक शामिल
CBSE Result Out: 12वीं CBSE का रिजल्ट हुआ जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
इसके अलावा महिलाओं के लिए 1592 पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 391 पद, खिलाड़ियों के लिए 152 पद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए 152 पद तय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- MPPSC Calendar 2026: एमपी लोक सेवा आयोग में 10 अहम परीक्षाओं की डेट फाइनल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
कितनी होगी सैलरी
इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे। वर्तमान में लेखपाल का प्रारंभिक वेतन लगभग 35400 रुपए से 112400 रुपए के बीच है साथ ही उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
यूपी लेखपाल भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे जो 100 नंबर के होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है। सभी उम्मीदवार को 25 रुपए शुल्क देना होगा।
भर्ती के लिए योग्यता
यूपी लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। यह परीक्षा यूपी बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी चाहिए।
किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या अंतिम समय के दबाव से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
