Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UGC NET Exam: यूजीसी नेट की नई डेटशीट जारी, यहां देखें कब होगी परीक्षा

UGC NET Exam, UGC NET Exam New Date: यूजीसी नेट की जो परीक्षा 15 जनवरी को स्‍थगित कर दी गई थी, उसके लिए नई डेटशीट जारी की गई है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 15, 2025 | 09:59 AM

UGC NET Exam: यूजीसी नेट की नई डेटशीट जारी, जानें कब होगी परीक्षा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नवभारत डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 जनवरी को स्‍थगित हुई नेट की परीक्षा की नई डेटशीट जारी कर दी है। यूजीसी-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) 2024 की ये परीक्षा अब 21 और 27 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। एनटीए की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ये परीक्षा 15 जनवरी को होनी थी, लेकिन इसे स्‍थगित कर दिया गया था।

इसके बाद अब यह नई डेटशीट जारी की गई है। काफी संख्‍या में परीक्षार्थी डेटशीट का इंतजार कर रहे थे। यूजीसी-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) दिसंबर 2024 की होने वाली परीक्षा को 14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल की वजह से स्‍थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षा 21 और 27 जनवरी 2025 को होगी।

परीक्षा कर दी थी स्थगित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एग्जाम पोस्टपोन करने के संबंध में नोटिस जारी किया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ताजा अपडेट में यह नोटिस दिया था। इसमें बताया गया कि 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा अब नई डेट में ली जाएगी। ये परीक्षा दिसंबर 2024 साइकिल के लिए आयोजित की जा रही है। 3 जनवरी 2025 से परीक्षाएं ली जा रही हैं, जिन्हें 16 जनवरी तक संचालित होना है।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल

Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल

आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन

Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान

करियर से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूजीसी नेट क्या है?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट – NET) का आयोजन मास्टर डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए किया जाता है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर की जॉब और पीएचडी में एडमिशन की पात्रता मिलती है। फिलहाल यूजीसी नेट परीक्षा कुल 85 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाती है।

Ugc net exam new date sheet released by nta postponed exam on january 15 check new schedule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2025 | 09:59 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.