Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Career Tips: 12वीं के बाद आगे के Plan को लेकर टेंशन न लें, डिफरेंट फील्ड्स में ये हैं 5 बेस्ट करिअर ऑप्शन्स

इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा के बाद करिअर को लेकर कन्फ्यूज हैं तो टेंशन न लें। आज हम आपको बता रहे हैं 12वीं के टॉप बेस्ट करिअर ऑप्शन जिसमें आप अपना हुनर दिखाकर सफलता की नई ऊंचाइयां छू सकते हैं।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 27, 2025 | 09:20 AM

12वीं कक्षा के बाद 5 बेस्ट करिअर ऑप्शंस

Follow Us
Follow Us:

करिअर डेस्क: इंटरमीडिएट के बाद क्या करना चाहते हैं? स्टूडेंट्स के सामने ये बड़ा सवाल रहता है। यदि वे सिविल सर्विस या सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो ग्रेजुएशन का रास्ता साफ है, लेकिन किसी और फील्ड में कुछ करने की इच्छा रखते हैं तो आप के सामने कई सारे ऑप्शन खुले हुए हैं। करिअर बनाने के लिए निजी क्षेत्र में आप अलग-अलग फील्ड में अपना हुनर दिखा कर सफल हो सकते हैं।

कई सारे राज्यों में इंटरमीडिए का रिजल्ट निकल चुका है। ऐसे छात्र आगे के भविष्य के लिए बेहतर करिअर ऑप्शन तलाश रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं 12वीं के बाद 5 बेस्ट करिअर ऑप्शन जिसमें आप अपने कला का बेहतर प्रदर्शन कर दुनिया जीत सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग में करिअर

आज के दौर में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में युवाओं के पास काफी अवसर है। फिलहाल आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और बूम आने वाला है। डिजिटल मार्केटिंग में जॉब्स की भरमार है। करिअर में तेजी से ग्रो करने और बिजनेस फील्ड में आगे बढ़ने की सोचते हैं तो 12वीं के बाद डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा कोर्स कर सकते हैं। इसके अंतर्गत सर्च इंजन मार्केटिंग, डिजिटल ऐड स्पेशलिस्ट, डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव वेब एनालिसिस्ट आदि फील्ड में अच्छी अपॉर्चुनिटी है।

सम्बंधित ख़बरें

इंटरव्यू में बार-बार हो रहे हैं रिजेक्ट? हो सकता है आप भी कर रहे हों ये 8 बड़ी गलतियां

CAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा; जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका

फिल्म एंड टेलीवीजन में बेस्ट करिअर ऑप्शन

यदि आप क्रिएटिव माइंड के हैं और फिल्म एंड टेलीविजन में अपना करिअर बनाना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ डिप्लोमा और डिग्री एवं सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इस फील्ड में अच्छे पैसे भी हैं। यदि आप में टैलेंट है तो मेहनत कर सकते हैं तो इस फील्ड में करिअर बना सकते हैं। इसके बाद आप फिल्म, टेलीविजन और मीडिया इंडस्ट्री में करिअर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए ट्रेनिंग के समय फिल्म डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी,एडिटिंग, एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग,ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन के बेसिक्स सीख सकते हैं।

आर्किटेक्चर में बेहतर ऑप्शन

साइंस के स्टूडेंट्स के लिए आर्किटेक्चर बेस्ट करिअर ऑप्शन है। यदि आपकी साइंस और मैथ्य में दिलचस्पी है और बीटेक नहीं करने की सोच रहे हैं तो बैचलर ऑफ आर्केटिक्चर कोर्स करें। बीआर्क कोर्सि में स्टूडेंटस् को दुनिया की कई आर्किटेक्चरल डिजाइन और उससे जुड़ी तकनीक सिखाई जाती है। इसमें ग्राफिक्स , थ्री डी मॉडल्स और डेकोरेशन की स्किल्स शामिल है। यदि आप मैथ्स में कच्चे हैं लेकिन काफी क्रिएटिव हैं तो इटीरियर डायरेक्टर के तौर पर करिअर बना सकते हैं।

ट्रैवल, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट

ट्रैवल, टूरिज्म, होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में हमेशा ही बेहतर करिअर विकल्प देखने को मिलते हैं। ऐसे में होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़ने के लिए आप होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा या फिर मास्टर्स डिग्री कोर्स कर आप इस इंडस्ट्री में अपने करिअर की शुरुआत कर सकते हैं। मॉडर्न होटल मैनेजमेंट और सर्विस मैनेजमेंट के स्किल्स सीखकर होटल, रिजॉर्ट या रेस्टोरेंट में मैनेजर, ऑफिस मैनेजर, प्लानर आदि की बेहतर जॉब पा सकते हैं। आप अपना काम भी शुरू कर सकते हैें।

करिअर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर

इंटरनेट का जमाना है और ज्यादातर लोग रील्स और वीडियो बनाकर भी लाखों कमा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ये इंफ्लूएंजर्स कई सारे ब्रांड्स के लिए एड्वरटीसमेंट, वीडियो और कॉन्टेंट भी बनाते हैं। इन वीडियोज को शेयर करने पर उन्हें पेमेंट भी मिलता है। इसके साथ ही जर्नलिज्म और सोशल मीडिया मैनेजमेंट भी अच्छा करिअर बना सकते हैं।

Top 5 career options after 12th know the details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 09:20 AM

Topics:  

  • Career
  • Career News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.