दुनिया में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थानों वाले टॉप 3 देश, जानें किस नंबर पर है भारत
Most Education Institutions in World: दुनिया में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थानों की टॉप लिस्ट में भारत का नाम शामिल है। जहां करीब 15 लाख से भी ज्यादा स्कूल हैं और 12700 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान वाले देश (सौ. फ्रीपिक)
Education Institutions: दुनिया में शिक्षा का दायरा तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कुछ देशों ऐसे भी हैं जहां पर स्कूल, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के विशाल नेटवर्क हैं। जहां एजुकेशन सिस्टम ने अपनी खास जगह बनाई है। दुनिया में कई देश हैं जहां पर कई सारे शिक्षण संस्थान हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया टॉप 3 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां पर सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान भारत में हैं उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन का नंबर आता है। हर साल लाखों छात्र यहां दाखिला लेते हैं और शिक्षा प्राप्त करते हैं।
भारत में शिक्षण संस्थानों की संख्या
भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान है जिसमें स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल हैं। भारत इस लिस्ट में टॉप पर है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार भारत में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। 9वीं से लेकर 12वीं तक बच्चों के लिए 139539 शिक्षण संस्थान उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SPMCIL Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
UPSSSC Recruitment 2026: फॉरेंसिक लैब में 208 पदों पर भर्ती, ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी, आज से शुरू हुए आवेदन
ICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
JKSSB Warder Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 288 वार्डर पदों पर भर्ती, ₹63,200 तक मिलेगी सैलरी
यह भी पढ़ें:- Year Ender 2025: करियर ग्रोथ के लिए जरूरी सबक, जो बदलते समय ने सिखाए
भारत में लगभग 15 लाख से भी ज्यादा स्कूल मौजूद हैं। जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक हर स्तर के स्कूल शामिल हैं। ये भारत की विशाल आबादी को शिक्षा दे रहे हैं। देश में 12700 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान हैं जिसमें 4 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय हैं।
अमेरिका में शिक्षण संस्थान
इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका में भी उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या करीब 4 हजार है। साल 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में उच्च शिक्षण संस्थान जिसमें स्नातक और कई बार स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट जैसी उच्च डिग्री देने वाले संस्थान की संख्या 5819 के करीब है। दुनिया भर के छात्रों की पहली पसंद अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करना है।
चीन में शिक्षण संस्थान
चीन की बात करें तो दुनिया में तीसरे नंबर पर यहां शिक्षण संस्थानों की संख्या है। चीन के शिक्षा मंत्रालय के अनुसार 3117 विश्वविद्यालय, कॉलेज, उच्च शिक्षा के अन्य संस्थान मौजूद हैं। इसमें 1308 विश्वविद्यालय और कॉलेज 1560 व्यावसायिक और तकनीकी कॉलेज शामिल हैं।
