Tamil Nadu SSLC Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास

TN SSLC 10th Result: तमिलनाडु सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 94.31% उत्तीर्ण हुए है।
Tamil Nadu SSLC 10th Result 2026 declared update
तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tamil Nadu 10th Result: तमिलनाडु सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 94.31% पास हुए है। तमिलनाडु राज्य में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए 9 लाख से अधिक विद्यार्थी अब सरकार द्वारा उपलब्ध अलग-अलग माध्यमों से अपना रिजल्ट अंक देख सकते हैं। सभी छात्र अपनी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी अभ्यार्थियों को ऑनलाइन अंक देखने के लिए वेबसाइट पर निर्धारित स्थान में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। वहीं इसी सिलसिले में शिक्षा अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि सभी छात्र लॉगिन करने से पहले अपना हॉल टिकट तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की देरी न हो और रिजल्ट आसानी से प्राप्त किए जा सकें।

तकनीकी देरी के कारण घबराए नहीं

साथ ही साथ अधिकारियों ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में छात्र एक साथ वेबसाइटों पर पहुंच सकते हैं, जिससे तकनीकी देरी हो सकती है। ऐसे में सभी छात्रों और अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन सुविधा के अलावा छात्र अपने स्कूलों से भी रिजल्ट प्राप्त कर पाएंगे। पूरे राजय के स्कूल प्रशासन को ये निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों को बिना किसी असुविधा के परिणाम देखने और सत्यापित करने में मदद करें।

एसएमएस के जरिए भी भेजे जाएंगे परिणाम

तमिलनाडु सरकार ने व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एसएमएस सेवा के जरिए परीक्षा परिणाम भेजने की व्यवस्था की है। स्कूल के छात्रों को उनके स्कूल में दर्ज मोबाइल नंबर पर रिजल्ट संबंधी जानकारी भेजी जाएगी। जबकि निजी परीक्षार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना मिलेगी।

साथ ही साथ स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों तक परिणाम तेजी और आसानी से पहुंचाने तथा सर्वर पर तकनीकी दबाव कम करने के लिए कई ऑपशन उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षा विभाग ने कहा कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य शैक्षणिक साल के सबसे व्यस्त रिजल्ट के दिनों में से एक पर छात्रों को सुगम अनुभव प्रदान करना है।

कैसे करें परिणाम चैक

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ बर्थडेट डालें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करके रिजल्ट देखें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com