Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश का पहला गर्ल्स स्कूल खोलने वाला टाटा बेंगलुरु में जल्द खोलेगा मेडिकल स्कूल, जानें टाटा ग्रुप के कितने स्कूल-काॅलेज

टाटा समूह बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के साथ साझेदारी कर IISC मेडिकल स्कूल की स्थापना करेगा। टाटा समूह ने मेडिकल स्कूल की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये का रुपये का योगदान देने पर सहमति

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 15, 2025 | 11:01 AM

बेंगलुरु में टाटा खोलेगा मेडिकल स्कूल

Follow Us
Follow Us:

बेंगलुरु: टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे दिवंगत रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने वैसे तो कई उपलब्धियां दर्ज की हैं। वहीं टाटा ग्रुप शुरू से ही बिजनेस के साथ एजुकेशन सेक्टर में भी हमेशा आगे रहा है। देश में कई बड़े संस्थानों की स्थापना टाटा ग्रुप की ओर से ही पहले की गई। वहीं कई स्कूल भी ग्रुप की ओर से खोले गए। इसी तर्ज पर टाटा समूह बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के साथ साझेदारी कर IISC मेडिकल स्कूल की स्थापना करेगा।

जानकारी दें कि, टाटा समूह ने बाते 14 जनवरी को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन में मेडिकल स्कूल की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये का योगदान देने पर सहमति व्यक्त की है। इस अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन एन। चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवा भारत की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसके साथ ये सबसे बड़े अवसरों में से भी एक है, क्योंकि इससे प्रौद्योगिकी यहां स्वास्थ्य संबंधित निदान से लेकर देखभाल और सामुदायिक स्वास्थ्य तक हर चीज को बदलने में सक्षम होगी।”

इसके साथ ही उन्होंने समय के साथ अत्याधुनिक अनुसंधान और वैश्विक सहयोग पर संस्थान के जोर देने से आधुनिक चिकित्सा के नवीनतम तरीकों में प्रशिक्षित चिकित्सक-वैज्ञानिकों का उच्च योग्य कैडर तैयार होने की भी उम्मीद व्यक्त की।

सम्बंधित ख़बरें

Surya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई

Birthday Horoscope: आज जन्में लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, अचानक से मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा पूरा वर्ष

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का मिजाज

अंग्रेज जिन्हें कहते थे भारतीय अशांति का जनक: लोकमान्य तिलक के वे 5 फैसले, जिसने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत

इस बाबत IISC के निदेशक प्रोफेसर जी। रंगराजन ने कहा, ‘‘विज्ञान और इंजीनियरिंग में एक शताब्दी के योगदान के बाद अब हमारे पास चिकित्सा में नयी संभावनाएं तलाशने का अनूठा अवसर है।”

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

उनके अनुसार, टाटा और आईआईएससी के पास उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की एक सदी पुरानी विरासत है। टाटा समूह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेडिकल स्कूल ओन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मधुमेह और चयापचय संबंधी विकार, संक्रामक रोग, एकीकृत चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

वहीं जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि टाटा IISC मेडिकल स्कूल चिकित्सक-वैज्ञानिकों और चिकित्सा प्रौद्योगिकीविदों का एक नया कैडर तैयार करने के लिए एकीकृत MD-PHD और अन्य दोहरी डिग्री कार्यक्रम प्रदान करेगा। इन छात्रों को मेडिकल स्कूल के साथ IISC में विज्ञान और इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं में एक साथ प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसमें वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा प्रक्रियाओं को जोड़ा जाएगा।

टाटा ने खोला पहला गर्ल्स स्कूल

जानकारी दें कि, देश में लड़कियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए जमशेद दादा ने जेएन 1892 में टाटा एंडोमेंट की स्थापना की थी। इसके तहत टाटा ने गुजरात के नवसारी में बाई नवाजबाई टाटा गर्ल्स स्कूल की स्थापना, जो आज 160 साल से भी अधिक पुराना है। यह भारत में लड़कियों के लिए सबसे शुरुआती स्कूलों में से एक माना जाता है।

करियर की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

खोले और भी कई संस्थान

इसके अलावा टाटा ग्रुप की तरफ से ग्लोबल मिशन स्कूल, ग्लोबल मिशन इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मण ज्ञानपीठ स्कूल, शिशु मंदिर भी संचालित है। वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु की स्थापना 1909 में हुई थी। जिसमें साइंस, इंजीनियरिंग, डिजाइन और मैनेजमेंट के कई बड़े और खास कोर्स संचालित किए जाते हैं।

वहीं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) मुंबई जिसकी स्थापना 1945 में की गई थी। यहां प्रमुख रूप से प्राकृतिक विज्ञान, गणित और कम्प्यूटर साइंस में रिसर्च होतो है। ग्रेजुएट कोर्स के साथ यहां पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की भी पढ़ाई की जाती है। इसके साथ ही टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की स्थापना 1936 में की गई थी। जो देश का पहला प्रमुख सामाजिक कार्य संस्थान भी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tata will soon open medical school in bangalore joined hands with iisc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2025 | 10:56 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.