

Tamil Nadu 10th Result 2026: तमिलनाडु में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा घोषित परिणामों के बारे में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
राज्यभर से 9 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, इनमें से कुल 8,21,105 छात्र पास हुए है। इनमें 4,19,891 लड़कियां है, जिनका पासिंग प्रतिशत 96.47 प्रशितश रहा। तो वहीं 4,01,214 लड़के है, जिनका पासिंग प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने 4.32 प्रतिशत अंक से बाजी मारी।
TN SSLC 2026 में इन जिलों ने टॉप किया है।
छात्र अपनी अस्थायी मार्कशीट (प्रोविजनल मार्कशीट) आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन अंक देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर निर्धारित स्थान में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। शिक्षा अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लॉगिन करने से पहले अपना हॉल टिकट तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो और परिणाम आसानी से प्राप्त किए जा सकें।
इस दौरान सर्वर में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में छात्र एक साथ वेबसाइटों पर पहुंच सकते हैं, जिससे अस्थायी तकनीकी देरी हो सकती है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों से घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपने स्कूलों से भी अपना परिणाम पा सकते हैं।