Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SWAYAM Portal : 9वीं से लेकर मास्टर्स तक के कोर्स मौजूद, ऐसे कर सकते अप्लाई

मानव संसाधन मंत्रालय का स्वंय पोर्टल विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां आप मुफ्त में कोर्स कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से पोर्टल पर 1185 कोर्स ऑफर किए गए है।

  • By रोजी सिन्हा
Updated On: Oct 14, 2024 | 07:53 AM

स्वंय पोर्टल पर मौजूद है कई कोर्स

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क : मानव संसाधन मंत्रालय का स्वंय पोर्टल विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां आप मुफ्त में कोर्स कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है। केंद्रीय मंत्रालय के इस पोर्टल पर 203 संस्थानों की ओर से 1185 कोर्स ऑफर किए गए है। कोर्स कम्पलीट करने के बाद नेशनल टेस्टिंग की ओर से 390 कोर्स की परीक्षाएं कराई जाती हैं। जिसके बाद कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट प्रोवाइड कराए जाते हैं। अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

9वीं से लेकर मास्टर्स तक के कोर्स मौजूद
स्वंय पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017 में की गई थी। पोर्टल का उद्देश्य शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और सबके लिए सुगम बनाना था। इस पोर्टल पर अप्लाई कर आप किसी भी तरह का कोर्स कर सकते है। इसमें 9वीं से लेकर मास्टर्स तक के कोर्स उपलब्ध है। साथ ही कई प्रैक्टिकल कोर्स भी इसमें मौजूद है।

लर्निंग और रीडिंग मैटेरियल से होती है पढ़ाई
आपको बता दें, कि इस पोर्टल पर सभी कोर्स के लर्निंग और रीडिंग मटेरियल उपलब्ध है। इसके अलावा इस पोर्टल पर सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट व ग्रुप डिस्कशन भी शामिल है जो ऑनलाइन कराए जाते हैं। इस पोर्टल पर कंटेंट उपलब्ध कराने के नेशनल-कोऑर्डिनेटर AICTE, UGC, NPTEL, NCERT, CEC, NIOS, IGNOU, IIM बेंगलुरु, NITTTR संस्थाएं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar Board Exam Date: बिहार बोर्ड एग्जाम की डेट जल्द होगी जारी, यहां चेक कर सकेंगे पूरी डिटेल

इंजीनियरिंग में लड़कियों की बढ़ी हिस्सेदारी, गत वर्ष की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा प्रवेश

13609 दादा-दादी देंगे परीक्षा, शिक्षा विभाग तैयार, रविवार को वरिष्ठों का होगा इम्तिहान

संपादकीय: उच्च शिक्षा क्षेत्र में, महाराष्ट्र पीछे क्यों

कैसे करें स्वंय पोर्टल पर अप्लाई
गूगल पर स्वंय पोर्टल ओपन करें।
पोर्टल पर अपनी सभी जानकारी भरें और वेरिफिकेशन करें।
वेरिफिकेशन के बाद आप अपने पंसदीदा कोर्स में एनरॉल हो सकते है। आप गूगल प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड भी कर सकते है।

Swayam portal courses from 9th to masters are available you can apply like this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2024 | 07:53 AM

Topics:  

  • Better Education

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.