

नई दिल्ली: नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए आज एक अच्छी खबर है। दरअसल NTPC लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्तियां निकली है जिसके लिए उन्होंने आवेदन मांगे हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें कि वे NTPC की अधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in जाकर अधिसूचना को जांच सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे लिंक पर https://www.ntpc.co.in/ जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https:// www. ntpc. co. in/en/careers/jobs-at-ntpc के जरिए आफिशियली नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 17 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी...
मिली जानकारी के मुताबिक, अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।
आपको बता दें कि इसमें कुल रिक्त पद 17 है जिसके लिए आप आवेदन कर सकते है।
आपको बता दें कि उम्मीदवारों के पास अधिकारिक अधिसूचना के तहत योग्यता होनी चाहिए। जी हां यह नौकरी पाने के लिए हर पद को लेकर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य है। हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। जाइए कि हमने आपको बताया छह अलग-अलग पद हैं, जिनकी योग्यता जानने के लिए आपको अधिसूचना को देखना होगा, यहां आपको इससे संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त होगी। ऐसे में इस अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
पद से संबंधित आयु सीमा को ध्यान से देख लें। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार पूरी तरह से स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए उसे एनटीपीसी के अस्पतालों से मान्यता लेनी होगी। यहां पर हेल्थ चेकअप होने के बाद ही सिलेक्शन होगा, तो ऐसे में अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक है और आपके पास यह योग्यता है तो आप आवेदन कर सकते है।