SECL भर्ती 2026: जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर के 43 पदों पर निकली वैकेंसी, 20 मई तक करें आवेदन

SECL Recruitment 2026 : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर के 43 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SECL has announced recruitment for 43 Junior Technical Inspector posts, with May 20 as the last date to apply.
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Junior Technical Inspector Vacancy : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर (कनिष्ठ तकनीकी निरीक्षक) के 43 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कंपनी के स्थायी कर्मचारी और श्रमिकों के लिए टी एंड एस ग्रेड-डी के तहत की जाएगी।

कुल पदों में 25 अनारक्षित, 13 अनुसूचित जाति और 5 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SECL ने जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली

जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रताएं भी अनिवार्य रखी गई हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि सभी पात्रता शर्तों की सही जानकारी मिल सके। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक चरण शामिल होंगे।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेतरीन अवसर

चयनित उम्मीदवारों को SECL कैडर योजना के तहत टी एंड एस ग्रेड-डी के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com