CGPSC भर्ती 2026: असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, 23 मई तक करें आवेदन

CGPSC Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CGPSC has invited applications for 7 Assistant Librarian posts, with the last date to apply being May 23, 2026.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Assistant Librarian Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

CGPSC ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है।

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, OBC (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग वर्ग के छत्तीसगढ़ निवासी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

43,200 रुपये से 1,36,500 रुपये प्रतिमाह तक कमाने का मौका

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, मौखिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य चरण शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 43,200 रुपये से 1,36,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com