Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी

RTRMH Recruitment : दिल्ली के राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल (RTRMH) ने सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का नोटिफिकेशन जारी किया। वॉक-इन इंटरव्यू 7 अगस्त को होगा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Aug 06, 2026 | 08:59 PM

राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Doctor Jobs : दिल्ली में सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल (RTRMH) ने सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर नियुक्ति वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 को निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत अनारक्षित वर्ग के 9, ओबीसी के 8, एससी के 5, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 3 पद भरे जाएंगे। अस्पताल ने उम्मीदवारों से समय पर रिपोर्टिंग करने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

RTRMH दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती

इस भर्ती में एनेस्थीसिया, मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक्स, हेयर थेरेपी, जनरल सर्जरी, रेडियोलॉजी, नेत्र विज्ञान और ईएनटी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें

JSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 326 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

NPCC Recruitment 2026: एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर समेत 26 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

IIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी

EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

इसके अलावा संबंधित स्पेशलिटी में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें एक वर्ष का अनुभव किसी सरकारी अस्पताल में होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-11 के अनुसार ₹67,700 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें : NPCC Recruitment 2026: एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर समेत 26 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू, ₹67,700 मिलेगी सैलरी

चयन प्रक्रिया पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी। इंटरव्यू 7 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जबकि उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे के बीच प्रशासनिक ब्लॉक के कॉन्फ्रेंस हॉल में रिपोर्ट करना होगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी साथ लेकर पहुंचना होगा। जो उम्मीदवार सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Rtrmh delhi senior resident recruitment 2026 walk in interview 27 posts salary eligibility

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 08:59 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.