Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RSSB Job 2026: राजस्थान सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर आवेदन शुरू

RSSB Recruitment 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 2026 के लिए काफी भर्तियां निकाली है। बोर्ड की ओर से सीनियर और बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया गया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 10, 2026 | 05:22 PM

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 2026 के लिए काफी भर्तियां निकाली है। बोर्ड की ओर से सीनियर और बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

आरएसएसबी जयपुर ने 2026 के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 3951 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 322 पद वरिष्ठ कम्प्यूटर प्रशिक्षक और 3629 पद बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षक के शामिल किए गए है। आरएसएसबी जयपुर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 25 मई 2026 से शुरू होकर 23 जून 2026 तक किए जाएंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन एसएसओ भर्ती पोर्टल के जरिए कराया जाएगा।

आवेदन करने की जरूरी योग्यता

आरएसएसबी जयपुर भर्ती में सीनियर कम्प्यूटर प्रशिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर साएंस /आईटी या संबंधित क्षेत्र में एमई, एमटेक, एमएससी, एमसीए या बी सी लेवल जैसी उच्च शिक्षा होनी चाहिए। इसके साथ देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने-लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता

CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती

CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन

Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर भर्ती में बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या बीसीए, बीएससी, बीई, बीटेक या पीजीडीसीए जैसी योग्यता होना जरूरी है। इसके साथ हिंदी भाषा और राजस्थानी भाषा और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। जो भी उम्मीदवार अंतिम साल की परीक्षा दे रहे हो, वे भी आवेदन कर सकते है। लेकिन सरकारी भर्ती के नियमों के अनुसार परीक्षा की तारीख से पहले योग्यता पूरी होनी चाहिए।

आवेदन के लिए कितना देना होगा शुल्क?

आरएसएसबी जयपुर भर्ती के लिए ओटीआर शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, क्रीमी लेयर ओबीसी-एमबीसी तथा अन्य राज्यों की आरक्षित श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं राजस्थान के गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूस, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: UPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी

इसके अलावा दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए ओटीआर फीस 400 रुपये तय की गई है। आवेदन कर रहे सभी उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी जानकारी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ले सकते है।

Rssb computer instructor recruitment 2026 3951 posts apply online last date eligibility

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 05:48 PM

Topics:  

  • Career
  • Goverment Job
  • Rajasthan Governemnt

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.