-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Bro Recruitment 2026 Border Roads Organisation 899 Posts 10th Pass Eligibility
BRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 10वीं पास तुरंत भरे फॉर्म, ड्राइवर से लेकर कई पद खाली
- Written By: यति सिंह
BRO Recruitment 2026 Apply Online: बीआरओ यानी सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती निकाली गई है। बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आज से शुरू हो चुके है।

BRO Recruitment 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
BRO Recruitment 2026 Update: बीआरओ यानी सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती निकाली गई है। बीआरओ भर्ती के तहत इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्टसमैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल ऑपरेटर कम्युनिकेशन और अन्य पदों पर 899 खाली जगहों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 यानी आज से शुरू हो चुकी है।
सीमा संगठन ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) भर्ती के लिए सूचना जारी की है। यह भर्ती 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आज से शुरू हो चुके है। जिसकी अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 तय की गई है।
किन पदों पर की जाएगी भर्ती
1.नक्शानवीस: इस पद के लिए सभी उम्मीदवारों का विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा में पास होना जरूरी है। और साथ ही साथ वास्तुकला या ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 साल का सर्टिफिकेट या ड्रफ्टमैन ट्रेड में प्रमाण पत्र, 1 वर्ष का अनुभव प्राप्त होना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन
ISRO VSSC Apprentice Recruitment: बिना परीक्षा मिलेगी अप्रेंटिसशिप, ग्रेजुएट, डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका
NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ₹53,000 शुरुआती सैलरी
SAIL Apprentice Recruitment 2026: 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
2. हिंदी टाइपिस्ट: इस भर्ती के सभी उम्मीदवारों का 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ कंप्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग की स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टाइपिंग सीखे अभ्यर्थियों के लिए ये अच्छा मौका है।
3. स्टोर कीपर टेक्निकल: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होने के साथ-साथ वाहन या इंजीनियरिंग उपकरणों भंडारण की जानकारी होना जरूरी है।
4. ऑपरेटर संचार: इस पद के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होने के साथ-साथ आईटीआई से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके साथ ही सेना से संबंधित ट्रेड सर्टिफिकेट वाले भी आवेदन कर सकते है।
5.ओईएम: इस पद के 10वीं पास होने साथ सभी उम्मीदवारों के पास वाहन, डोजर या एक्सकेवेटर चलाने का लाइसेंस और कम से कम 6 महीने का अनुभव होना जरूरी है।
6. इलेक्ट्रीशियन: इस पद के लिए सभी उम्मीदवारों के पास 10वीं के साथ आईटीआई से ऑटो इलेक्ट्रिशियन का प्रमाण पत्र और 1 साल का अनुभव होना जरूरी है।
जानें भर्ती के लिए आयु सीमा
बीआरओ में भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। बता दें कि आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।
वहीं आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के तहत छूट दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु 40 साल और एससी/एसटी वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को 45 साल तक की छूट दी गई है। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों की बात करें तो उनकी आयु सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
कितनी होगी सैलरी
बीआरओ भर्ती के लिए अलग-अलग पदों पर के लिए वेतन पे बैंड-1 के अनुसार तय किया जाएगा। ड्राफ्टमैन पद पर सैलरी 5200 से 20200 के साथ ग्रेड पे मिलेगा। वहीं बाकी पदों जैसे हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर, टेक्निकल ऑपरेटर, ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी और इलेक्ट्रीशियन पद पर समान सैलरी 5200-20200 के साथ 1900 ग्रेड पे दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
कैसे करें आवेदन
सभी उम्मीदवार बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।
Bro recruitment 2026 border roads organisation 899 posts 10th pass eligibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMयोगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PMभगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
Jul 18, 2026 | 10:51 PMकर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 18, 2026 | 10:48 PMपुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM













