Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

98.6% के साथ रिया रोशन बनीं नंबर-1, RMDIS का रिजल्ट देख हर कोई हैरान

RMDIS चिंचवड की रिया रोशन ने CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में 98.6% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। स्कूल का परिणाम 100% रहा और 134 में से 43 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 09, 2026 | 10:18 PM

98.6% के साथ रिया रोशन बनीं नंबर-1

Follow Us
Close
Follow Us:

Chinchwad School News: श्री जैन विद्या प्रसारक मंडल के रसिकलाल एम. धारीवाल इंटरनेशनल स्कूल (RMDIS) चिंचवड की रिया रोशन ने 98,6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद सुरभि किनगे ने 97% और स्तुति बलदोटा ने 96.8% अंक प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बता दें कि स्कूल ने पिछले 7 वर्षों से उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी CBSE बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम प्राप्त कर अपनी सफलता को बनाए रखा है।

पूरे क्षेत्र में नाम रोशन किया

स्कूल के विद्यार्थियों ने SSC (कक्षा 10) CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए इलाके का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं स्कूल के चेयरमैन प्रकाश धारीवाल व जॉईंट सेक्रेटरी राजेश कुमार सांकला ने सभी छात्रों को उनकी मेहनत व सफलता प्राप्त करने व स्कूल का नाम रोशन करने बधाई दी है। साथ ही प्रिंसिपल व सभी शिक्षकों का भी आभार जताया है।

100 फीसद रहा रिजल्ट

बता दें कि इस विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा, जो अत्यंत सराहनीय है. कुल 134 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 43 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 46 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 27 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक, 14 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक तथा 4 विद्यार्थियों ने 50% से अधिक अंक प्राप्त किए।

सम्बंधित ख़बरें

ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बहुमत के खेल में थलापति को कैसे मिली ‘विजय’? VCK के बाद IUML भी आई साथ, यहां समझें सीटों का गणित

Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, तमिलनाडु में जल्द विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, देखें पहली तस्वीर

स्टेट बोर्ड में 91.22% छात्र हुए पास

वहीं राज्य की परीक्षा के लिए 9 विभागों से कुल 15,55,026 नियमित छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 15,42,472 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,20,486 छात्र सफल रहे। कुल 9,912 दिव्यांग छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 9,042 छात्र उत्तीर्ण हुए। उनका कुल सफलता प्रतिशत 91.22% रहा। राज्य के कुल 6,612 स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है, जो राज्य की शिक्षा गुणवत्ता के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें- जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन तिथि, परीक्षा और पूरी प्रक्रिया

कुल 64 विषयों की परीक्षा ली गई थी, जिनमें से 20 विषयों का परिणाम 100% रहा। 28,825 निजी छात्रों में से 76.33% उत्तीर्ण हुए, जबकि पुनरपरीक्षार्थियों (Repeater candidates) का पास प्रतिशत 33.79% रहा।

Rmdis chinchwad cbse 10th result 2026 riya roshan tops with 98 6 percent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 10:18 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra SSC Board Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.