राजकोट नगर निगम में निकली 117 वैकेंसी, 35 साल तक के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
RMC Vacancy 2025: राजकोट नगर निगम में विभिन्न विभागों में 117 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने की अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लाखों में वेतन मिलेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
राजकोट नगर निगम भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
Rajkot Municipal Corporation Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राजकोट नगर निगम (Rajkot Municipal Corporation) ने विभिन्न विभागों में कुल 117 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। यह भर्ती अलग-अलग तकनीक और प्रशासनिक पदों के लिए की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरु हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2025 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क भी देना होगा। अगर आप एससी और एससी वर्ग से हैं तो आवेदन शुल्क 250 रुपए तय किया गया है।
राजकोट नगर निगम में भर्ती के लिए योग्यता
- राजकोट नगर निगम में फायर ऑपरेटर के लिए 10वीं पास और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फायरमैन का कोर्स, साथ ही हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस
- सब ऑफिसर पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर से सब ऑफिसर कोर्स के साथ हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस
- स्टेशन ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, एनएफएससी नागपुर से सब ऑफिसर कोर्स और तीन साल का अनुभव
- डिविजनल चीफ फायर ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, एनएफएससी, नागपुर से डिविजनल ऑफिसर कोर्स या समकक्ष, तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- सरकारी स्कूल में टीचर बनने का अवसर, केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर भर्ती, नोट कर लें जरूर डेट्स
सम्बंधित ख़बरें
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू शामिल हो सकता है। चयन की पूरी प्रक्रिया पदों के अनुसार तय की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच कर लें।
ऑनलाइन करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।
राजकोट नगर निगम की ये भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। साथ ही अच्छी सैलरी और स्थिर करियर बनाना चाहते हैं।
