राजस्थान में 3540 टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता और सैलरी
Rajasthan Teaching Associate Recruitment : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)
RSSB Vacancy 2026 : अगर आप शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की यह भर्ती आपके लिए बड़ा मौका हो सकती है। बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य में शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अवसर मानी जा रही है।
टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का NET, SLET या SET परीक्षा पास होना अनिवार्य रखा गया है। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
WCL Recruitment: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! रेलवे ने निकाली 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ITI पास भी कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर भरें आवेदन
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये रखा गया है। वहीं राजस्थान के ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क तय किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
शुरुआती स्तर पर लगभग 45,000 रुपये से 55,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिल सकती है। उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड वेबसाइट या एसएसओ राजस्थान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी है। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
