PSB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर भर्ती, यूपी से हिमाचल तक कई पद खाली, तुरंत करें आवेदन
PSB Job Apply Online: बैंक जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पीएसबी यानी पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के तहत 635 पदों पर भर्तियां निकाली है।
- Written By: यति सिंह
PSB में 635 पदों पर भर्ती शुरू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
PSB Job Notification Update: बैंक जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पीएसबी यानी पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के तहत 635 पदों पर भर्तियां निकाली है। ये भर्तियां खाली पड़े 635 पदों पर की जाएगी। पीएसबी की आधिकारिक सूचना के अनुसार ये भर्तियां 21 मई 2026 यानी आज से शुरू हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार सभी उम्मीदवार पीएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। पीएसबी ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि इन पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की तारीख 21 मई यानी आज से शुरू होकर 6 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।
कितने राज्य में निकली भर्ती
पीएसबी ने अलग-अलग राज्यों में कई पदों पर भर्तियां निकाली है। उत्तर प्रदेश 100, पंजाब 90, हरियाणा 50, बिहार, 40, दिल्ली 30, महाराष्ट्र 30, राजस्थान 30, आंध्र प्रदेश 20, तमिलनाडु 20, तेलंगाना 20, प. बंगाल 20 और अन्य 165 कुल मिलाकर 635 पदों पर भर्तियां निकाली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए
TSLPRB Recruitment 2026: तेलंगाना में 7,437 पुलिस, फायर और जेल विभाग की भर्तियों को मंजूरी, नोटिफिकेशन जल्द
BSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
ग्रेजुएट वालों के लिए बेहतरीन मौका
पीएसबी के लिए सभी उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में रेगुलर डिग्री होनी चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के पात्र नहीं माने जाएंगे। इसके अलावा 1 साल या उससे ज्यादा कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की स्नातक पास करने का समय 5 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कैसे किया जाएगा चयन
पीएसबी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का चयन 12वीं के अंकों के आधार पर राज्य, जिला और श्रेणीवार मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को अपनी स्थानीय भाषा या जिस स्थान के लिए आवेदन कर रहे हो, उस भाषा का पढ़ने, लिखने और बोलने की परीक्षा देनी होगी। इसके साथ ही अगर कोई 2 उम्मीदवारों के अंक समान पाए गए तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिल सकती है।
आवेदन करने के लिए कितना लगेगा शुल्क
पीएसबी भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी, और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है। इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी और चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। काम करने की अवधि सुबह 10 से 5 बजे तक रहेगी।
यह भी पढ़ें: BRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 10वीं पास तुरंत भरे फॉर्म, ड्राइवर से लेकर कई पद खाली
कैसे करें आवेदन
सभी उम्मीदवार पीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।
