प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना  
करियर

पीएम इंटर्नशिप: आवेदन का लास्ट चांस ख़त्म, आज से आवेदनकर्ताओं की छंटाई शुरू, आरक्षण के नियम होंगें लागू

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन का आखिरी मौका बीते 25 अक्टुबर को निकल गया है। वहीं आवेदनकर्ताओं को आज यानी 26 अक्टूबर को छांटा जाएगा। केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण का नियम इस योजना में भी लागू होगा।

राहुल गोस्वामी

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन का आखिरी मौका बीते 25 अक्टुबर को निकल गया है। वहीं आवेदनकर्ताओं को आज यानी 26 अक्टूबर को छांटा जाएगा। सूत्रों की मानें तो कंपनियां उम्मीदवारों का चयन आगामी 27 अक्टूबर से 7 नवंबर के दौरान करेंगी।

जानकारी दें कि, मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद से पायलट आधार पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें इंटर्नशिप ‘जॉइन' करने को लेकर एकबारगी 6,000 रुपये की सहायता भी दी जाएगी। इंटर्नशिप 12 महीने के लिए होगी।

भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका

उस वृहद योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. वहीं इस योजना का उद्देश्य 5 साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. इनमें गैस, तेल और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक मौके हैं. वहीं इसके बाद ट्रैवल्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में भी इंटर्नशिप के मौके हैं. एक उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा 5 इंटर्नशिप ऑप्शन चुनकर आवेदन कर सकता है. इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते 25 अक्टुबर को बंद हो चुकी है.

आज से छंटाई शुरु

वहीं आवेदनकर्ताओं को आज यानी 26 अक्टूबर को छांटा जाएगा। सूत्रों का मानें तो कंपनियां उम्मीदवारों का चयन आगामी 27 अक्टूबर से सात नवंबर के दौरान करेंगी। उसके बाद चुने गये उम्मीदवारों के पास कंपनियों की इंटर्नशिप पेशकश स्वीकार करने के जिए आठ से 15 नवंबर तक का समय होगा। यह इंटर्नशिप दो दिसंबर से शुरू होगी और 12 महीने के लिए होगी।

इस इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रीमियम का भुगतान सरकार ही करेगी। इसके अलावा, कंपनियां चयनित उम्मीदवार को अतिरिक्त दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध करा सकती हैं।

आरक्षण के नियम होंगें लागू

सूत्रों ने यह भी कहा कि पायलट परियोजना का पहला चरण दिसंबर के पहले सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। उसके बाद इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण का नियम इस योजना में भी लागू होगा।

पात्रता मानदंड की बात करें तो जिन उम्मीदवारों ने हाई स्कूल, उच्च माध्यमिक स्कूल से परीक्षा उत्तीर्ण की है, आईटीआई का प्रमाण पत्र है, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा है, या बीए, बी.एससी, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा जैसी डिग्री के साथ स्नातक हैं, वे ही इसके लिए पात्र होंगे।

ये कंपनियां देंगी ट्रेनिंग

अब तक यहां तीन कंपनियों ने 1,077 लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए पेशकश की है। ये कंपनियां हैं, अलेम्बिक फॉर्मास्युटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस। वहीं योजना से जुड़ी भागीदार कंपनियों के पास पोर्टल पर एक अलग से ‘डैशबोर्ड' होगा। वहां वे इंटर्नशिप के अवसर, स्थान, काम का स्वरूप, आवश्यक योग्यता और प्रदान की जाने वाली किसी भी सुविधा का विवरण डाल सकते हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर

FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!