ओडिशा बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 82.77 फीसदी पास, यहां करें चेक
ओडिशा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
ओडिशा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी
ओडिशा 12वीं बोर्ड रिजल्ट: ओडिशा बोर्ड के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट सीएचएसई ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट्स orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए गए हैं।
ओडिशा कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल एग्जाम में 3.93 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब इन सभी स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोटल पासिंग पर्सेंट, जेंडर वाइस पासिंग पर्सेंट और जिले वाइज परफॉर्मेंस आदि जारी किए गए हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- स्टूडेंट रिजल्ट देखने के लिए ओडिशा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीएचएसई ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर नया पेज ओपन होगा जहां स्टूडेंट्स मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि भरें।
- फिर सबमिट पर दें, कुछ ही सेकेंड में आप रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- स्टूडेंट रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
मार्कशीट में ये जरूर चेक कर लें
छात्र अपनी मार्कशीट में ये कुछ जरूरी तथ्य का ध्यान से चेक कर लें। छात्र का नाम, जन्मतिथि, माता पिता का नाम, परीक्षा का नाम और बोर्ड, प्राप्त अंक, कुल अंक, पासिंग स्टेटस, स्कूल का नाम, रोल नंबर और पास डिवीजन। यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो स्टूडेंट तुरंत स्कूल और बोर्ड कार्यालय में संपर्क करे और उसे ठीक कराए।
सम्बंधित ख़बरें
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
फेल छात्र कंपार्टमेंट दे सकेंगे
ऐसे छात्र जो पास नहीं हो पाए हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह कंपार्टमेंट परीक्षा मेंं शामिल हो सकते हैं। इसके लिए जिस विषय में उनकी कंपार्टमेंट आई है उसका ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी अदा करना होगा। एक माह के भीतर उनका फेल हुए विषय का एग्जाम लिया जाएगा जिसे पास कर वह अगली कक्षा में जा सकेंगे।
