NTA Recruitment Reform 2026: पेपर लीक विवादों को लेकर एक्शन मोड में NTA… CTO-CFO समेत कई पदों पर होगी भर्ती
NTA Recruitment 2026: पेपर लीक विवादों पर उठे सवालों पर प्रेस रिलीज करते हुए एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि एनटीए में केंद्र सरकार के 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
- Written By: यति सिंह
NTA Reform 2026: CTO, CFO और सिक्योरिटी एक्सपर्ट की भर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
NTA, Exam Security 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA परीक्षा प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए अहम कदम उठाने जा रहा है। एनटीए ने परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए बड़े सुधारों की घोषणा की है। एनटीए ने प्रेस रिलीज करते हुए बताया कि हाल ही चल रहे पेपर लीक विवादों और परीक्षा प्रक्रिया में उठाए गए सवालों के बाद अब संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के लिए एजेंसी नए और अहम कदम उठाने जा रही है।
एनटीए ने प्रेस रिलीज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घटित हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर पिछले कुछ हफ्तों में नेतृत्व, तकनीकी व्यवस्थाऔर निगरानी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। एजेंसी का दावा है कि इन सुधारों का उद्देश्य देशभर में आयोजित होने वाली बड़ी परीक्षाओं को विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ाना है।
4 वरिष्ठ अधिकारियों की होगी तैनाती
पेपर लीक विवादों पर उठे सवालों पर प्रेस रिलीज करते हुए एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि एनटीए में केंद्र सरकार के 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें दो अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर के और दो निदेशक स्तर के हैं। संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। एनटीए के अनुसार अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति से एजेंसी की कार्यक्षमता बढ़ेगी और परीक्षा संचालन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP Home Guard DV-PST Admit Card 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए 13 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट
UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए
TSLPRB Recruitment 2026: तेलंगाना में 7,437 पुलिस, फायर और जेल विभाग की भर्तियों को मंजूरी, नोटिफिकेशन जल्द
BSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
NTA is being strengthened.
Four senior officers from the Government of India have been posted to NTA — two at Joint Secretary level, who will be designated as Additional Director Generals, and two at Director level.
Three specialist leadership positions — CTO, CFO and GM (HR) —… pic.twitter.com/oZmxQHRh8l — National Testing Agency (@NTA_Exams) May 19, 2026
सीटीओ, सीएफओ और जीएम पदों पर की जाएगी भर्ती
बता दें कि एनटीए ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़े विशेषज्ञ पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। इनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर और जनरल मैनेजर-ह्यूमन रिसोर्स शामिल है। चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
इस भर्ती के तहत इनमें डिजिटल एग्जाम सिस्टम, प्रश्नपत्र सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी व्यवस्थाओं के लिए निगरानी शामिल की जाएगी। चीफ फाइनेंस ऑफिसर परीक्षा से जुड़े वित्तिय प्रबंधन, लेखा व्यवस्था और ऑडिट से जुड़े कार्यों को संभालेंगे। जनरल मैनेजर-एचआर एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों, ट्रेनिंग, मानव संसाधन नीति और कार्य संस्कृति को और बेहतर बनाने का काम देखेंगे।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Job 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 170 पदों पर होंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया
परीक्षा प्रणाली में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव
एनटीए ने बताया कि सुधार कार्यक्रम के तहत प्रश्नपत्र तैयार करने, प्रिंटिंग और लॉजिस्टिक्स में तकनीकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा एआई आधारित निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, डेटा एनालिटिक्स और लगातार मॉनिटरिंग जैसे कदम उठाए जाएंगे।
एजेंसी ने प्रेस रिलीज में ये भी कहा कि सभी उम्मीदवारों की शिकायतों के समाधान, पारदर्शिता और संवाद व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। एनटीए के अनुसार नीट यूजी (NEET-UG) परीक्षा प्रणाली के मामले में पूरी प्रक्रिया शिक्षा मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग की निगरानी में लागू की जाएगी।
