10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में भर्ती का अवसर, 4 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
Railway Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह भर्ती आपके लिए कई अवसर लेकर आ सकती है। दरअसल उत्तर रेलवे में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
- Written By: प्रीति शर्मा
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती (सौ. सोशल मीडिया)
Railway Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल नॉर्दन रेलवे ने नए सत्र के लिए अप्रेंटिस के 4 हजार से भी अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। रेलवे में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए यह शानदार मौका है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
अगर आप रेलवे में नौकरी देख रहे हैं और 10वीं पास हैं तो यह भर्ती आपके लिए ही है। रेलवे में अप्रेंटिस के कई पदों पर 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 25 नवंबर 2025 से लेकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर निकली भर्ती
आरआरसी नॉर्दन रेलवे द्वारा कुल 4116 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें लखनऊ जोन में 1397 पद, दिल्ली में 1137 पद, फिरोजपुर में 632 पद, अंबाला में 934 पद और मुरादाबाद में 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर सहित कई ट्रेड में अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
BARC Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 6 पदों पर भर्ती, 44,900 रुपये तक मिलेगी शुरुआती सैलरी
BFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी
WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
IAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
पद के लिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा एसीवीटी/एससीवीटी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अगर आपकी उम्र उम्र 15 से 24 साल के बीच के है तो आप इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं। वहीं, आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानें कब तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर आरआरसी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन करने के लिए दोबारा लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद फॉर्म भरें और सारे दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस जमा करनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
अप्रेंटिस के सभी पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया 10वीं प्राप्त अंकों और आईटीआई के आधार पर मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
