NHIDCL भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन

NHIDCL Recruitment 2026 : राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 9 मई से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NHIDCL has announced recruitment for 85 Deputy Manager posts, selection will be based on GATE score.
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

NHIDCL Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL), नई दिल्ली ने तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन पदों में 36 अनारक्षित, 13 एससी, 6 एसटी और 8 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

NHIDCL ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार का वर्ष 2024, 2025 या 2026 में GATE (Civil Engineering) परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह कमाने का मौका

चयन प्रक्रिया में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे GATE स्कोर, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल फिटनेस और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार NHIDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com