Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस तारीख पर आयोजित होगी नीट यूजी परीक्षा 2025, जानिए योग्यता, एक्जाम पैटर्न और सबकुछ जानकारी यहां

नीट परीक्षा के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट का आंबटन होता है इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र बड़ी संख्या में इस परीक्षा में शामिल होते है। इस परीक्षा के लिए क्या योग्यता, फीस और परीक्षा का पैटर्न।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Feb 08, 2025 | 09:36 AM

नीट यूजी परीक्षा 2025 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत करियर डेस्क: नीट यूजी परीक्षा 2025 की तारीख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते दिन 7 फरवरी को जारी कर दी है जो परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है जो अगले महीने 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) चलेगी।

नीट परीक्षा के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट का आंबटन होता है इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र बड़ी संख्या में इस परीक्षा में शामिल होते है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए क्या योग्यता, फीस और परीक्षा का पैटर्न रहेगा चलिए जानते है इसकी पूरी जानकारी…

शुरु हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

यहां पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरु हो गई है जहां पर अगले महीने 7 मार्च रात्रि 11.50 बजे तक आवेदन पत्र भरकर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 7 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन सुधार विंडो 9 से 11 मार्च के बीच खुली रहेगी। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीट परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in. के माध्यम से नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

PM Rahat Scheme: पीएम मोदी का बड़ा फैसला, सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज

Budget 2026: मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री की मांग, आयात शुल्क बढ़ाकर 10-15% करने की अपील

NEET UG 2026: कब हो सकती है नीट यूजी परीक्षा? पात्रता और आयु सीमा को लेकर आया अपडेट

संगठन, अनुशासन और एकता की मिसाल: IMA प्रदेशाध्यक्ष ने संभाजीनगर शाखा को बताया आदर्श मॉडल

परीक्षा की तिथि और परीक्षा का समय

आपको बताते चलें कि, नीट परीक्षा के जरिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा का आयोजन इस बार 4 मई 2025 को होगा। इसके लिए एनटीए 26 अप्रैल, 2025 को नीट यूजी परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 1 मई, 2025 को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहीं पर परीक्षा के समय की बात की जाए तो, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में परीक्षा होगी तो वहीं पर 3 घंटे की परीक्षा अवधि है। इसके अलावा परिणाम की घोषणा 14 जून 2025 को होगी।

इन पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन

बताते चलें कि, हर साल नीट परीक्षा का आयोजन होता है।  नीट यूजी 2025 के अंक और मेरिट सूची पूर्व की भांति BDS और BVSC & AH पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी लागू होगी। इसके अलावा, सभी चिकित्सा संस्थानों में भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रत्येक विषय यानी BAMS, BUMS और BSMS पाठ्यक्रमों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत BHMS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी लागू होगा।

13 भाषाओं में होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन-पेपर प्रारूप में और केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

क्या है सभी वर्गों के लिए परीक्षा की फीस

वर्ग                  भारत के लिए                   भारत से बाहर के लिए

सामान्य श्रेणी             1700                                    9500
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल* 1600
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर 1000

इन जानकारी की सहायता से आप परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।

Neet ug exam 2025 will be held on may 4

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 09:36 AM

Topics:  

  • Medical Sector
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.