NCW Fellowship 2026: राष्ट्रीय महिला आयोग की शक्ति स्कॉलर्स फेलोशिप शुरू, 30 अक्टूबर है अंतिम तारीख

Shakti Scholars Fellowship Program 2.0: राष्ट्रीय महिला आयोग ने शक्ति स्कॉलर्स फेलोशिप प्रोग्राम 2.0 के लिए आवेदन मांगे हैं। 21- 30 वर्ष के युवा शोधकर्ता 30 अक्टूबर तक ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
National Commission for Women
सोर्स-IANSशक्ति स्कॉलर्स' फेलोशिप 2.0
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • NCW द्वारा महिला सशक्तिकरण और संबंधित मुद्दों पर रिसर्च के लिए 'शक्ति स्कॉलर्स फेलोशिप 2.0' लॉन्च की गई है।

  • शोधकर्ताओं को 6 महीने की रिसर्च स्टडी के लिए 1 लाख का शोध अनुदान प्रदान किया जाएगा।

  • 21 से 30 वर्ष के उम्मीदवार (ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट छात्र व स्वतंत्र शोधकर्ता) इसके लिए योग्य हैं।

  • इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित फॉर्म और 1,500-2,000 शब्दों के शोध प्रस्ताव के साथ ईमेल के जरिए 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

National Commission For Women Fellowship: यदि आप महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, कानूनी और आर्थिक मुद्दों पर शोध करने की रुचि रखते हैं, तो राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की तरफ से आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है।

दरअसल राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) नें 'शक्ती स्कॅालर्स: एनसीडब्ल्यु यंग थिंकर्स रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2.0' के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आयोग ने अधिकारिक अधिसूचना जारी की है। तो आईए हम इस खबर में फेलोशिप से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में आपको बतातें हैं।

फेलोशिप का उद्देश्य क्या है?

दरअसल राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा निकाली गई इस फेलोशिप का मकसद युवाओं, छात्रों और शोधकर्ताओं को महिलाओं से जुड़े विषयों पर शोध करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही, उनके शोध के जरिए महिला सशक्तीकरण और नीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

National Commission for Women
Cabinet Secretariat Vacancy 2026: कैबिनेट सचिवालय में 250 तकनीकी पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी; जानें योग्यता

क्या-क्या शामिल है इस फेलोशिप में?

इस फेलोशिप का लक्ष्य कई क्षेत्रों में बहु-विषयक शोध को बढ़ावा देना है। इनमें महिलाओं का नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई, कार्य जीवन संतुलन, लिंग-आधारित हिंसा और महिलाओं से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

बता दें कि 'शक्ति स्कॉलर्स फेलोशिप प्रोग्राम 2.0' के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जो उम्मीदवार पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई कर रहे हैं या पूरी कर चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, फेलोशिप के लिए योग्य स्वतंत्र शोधकर्ता भी आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

इस फेलोशिप में आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को छह महीने के शोध अध्ययन के लिए 1 लाख रुपए का शोध अनुदान दिया जाएगा। यह राशि संतोषजनक प्रगति के आधार पर चरणों में जारी की जाएगी।

कैसे करना होगा आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र, 1,500-2,000 शब्दों का शोध प्रस्ताव, अपना सीवी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु और पहचान का प्रमाण तथा अनुशंसा पत्र (यदि लागू हो) पीडीएफ रूप में आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर भेजना होगा। वहीं, आवेदकों को ईमेल की विषय पंक्ति में 'शक्ति स्कॉलर्स: एनसीडब्ल्यू का यंग थिंकर्स रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2.0' लिखना होगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि प्रत्येक आवेदक केवल एक ही शोध प्रस्ताव जमा कर सकता है। आवेदनों का मूल्यांकन एनसीडब्ल्यू द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति करेगी, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

National Commission for Women
WHO Internship 2026: WHO में इंटर्नशिप का मौका, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और भत्ता

अभ्यर्थीयों के लिए जरूरी सलाह

अभ्यर्थी शक्ति स्कॉलर्स फेलोशिप 2.0 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनसीडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी विस्तृत विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com