-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Mp High Court Interim Stay On Declaration Of Neet Ug Entrance Exam Results
NEET UG 2025 रिजल्ट पर लगी रोक, MP हाई कोर्ट ने NTA को भेजा नोटिस
- Written By: आकाश मसने
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने 4 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के परिणाम घोषित करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता ने दोबारा परीक्षा की मांग की थी।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
इंदौर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने चिकित्सा क्षेत्र के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चार मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के परिणाम घोषित करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने इंदौर के एक उम्मीदवार की याचिका पर यह निर्देश दिया। इस उम्मीदवार ने याचिका में कहा था कि नीट-यूजी के दौरान शहर में मौसम खराब होने के बाद बिजली गुल होने से प्रवेश परीक्षा में उसका प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ और उसे परीक्षा में दोबारा बैठने का मौका दिया जाना चाहिए।
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने इस उम्मीदवार को फौरी राहत देते हुए अपने निर्देश में कहा कि याचिका की अगली सुनवाई तक नीट-यूजी के परिणाम घोषित नहीं किए जाएं। याचिका पर अगली सुनवाई की संभावित तारीख 30 जून है और अदालत का यह निर्देश नीट-यूजी में बैठे देश भर के करीब 21 लाख उम्मीदवारों को प्रभावित कर सकता है।
एनटीए, केंद्र सरकार और विद्युत वितरण कम्पनी से मांगा जवाब
उच्च न्यायालय ने प्रतिवादियों में शामिल एनटीए, केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को नोटिस जारी करके चार हफ्तों के भीतर जवाब भी मांगा है। एकल पीठ ने कहा कि प्रतिवादी चार मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में बैठे याचिकाकर्ता को उचित परिस्थितियां प्रदान करने में विफल रहे हैं। परीक्षा के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गुल हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
NHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी
अदालत ने रेखांकित किया कि उसने 13 मई को प्रतिवादियों के वकील से कहा था कि मामले में संबंधित अधिकारियों से उचित निर्देश लिए जाएं, लेकिन इसके बावजूद प्रतिवादियों की ओर से कोई भी वकील 15 मई को अदालत में पैरवी के लिए उपस्थित नहीं हुआ।
परीक्षा केंद्रों में नहीं था जनरेटर
याचिकाकर्ता के वकील मृदुल भटनागर ने बताया कि इंदौर में नीट-यूजी के लिए बनाए गए कई केंद्रों में जनरेटर या बिजली का अन्य वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया था, जबकि मौसम विभाग ने चार मई को शहर में आंधी-तूफान आने की चेतावनी पहले ही दे दी थी।
Haryana Board 10th Result 2025: आज हो सकता है 10वीं बोर्ड एग्जाम का ऐलान, ऐसे करें चेक
4 मई को जब मौसम बिगड़ा, तो तीन घंटे की प्रवेश परीक्षा के दौरान शहर के कई केंद्रों में एक से दो घंटे तक बिजली गुल रही जिससे उम्मीदवारों का प्रदर्शन खराब हो गया। भटनागर ने दावा किया कि अचानक बिजली गुल होने के कारण कुछ केंद्रों पर मोमबत्ती के उजाले में भी नीट-यूजी परीक्षा कराई गई।
Mp high court interim stay on declaration of neet ug entrance exam results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














