-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Micro Retirement Formula Is Becoming Popular Among Working Youth
कामकाजी युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा है Micro-Retirement का फॉर्मूला, जानें रिटायरमेंट से इसका अंतर
- Written By: दीपिका पाल
Micro Retirement Career Trend: कामकाजी युवाओं के बीच इन दिनों एक नया करियर ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है जिसका नाम माइक्रो रिटायरमेंट (Micro Retirement) है। यह नौकरी के बीच ब्रेक लेने का नया तरीका है।

माइक्रो रिटायरमेंट (सौ.सोशल मीडिया)
Micro Retirement Career Trend: डिजिटल युग में युवाओं के काम करने का तरीका बदलता जा रहा है। खासकर जनरेशन जेड के अंतर्गत आने वाले युवा नौकरी करने के तरीके में अपनी सहुलियत के अनुसार बदलाव करने लगे है। कामकाजी युवाओं के बीच इन दिनों एक नया करियर ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है जिसका नाम माइक्रो रिटायरमेंट (Micro Retirement) है। यह नौकरी के बीच ब्रेक लेने का नया तरीका है जिसे अपनाकर युवा खुद को सुरक्षित और हेल्दी मानते है।
पारंपरिक कामकाज के ढंग से अलग आजकल नए ढंग से काम करने का तरीका बदलने लगा है। माइक्रो रिटायरमेंट, रिटायरमेंट से कितना अलग है औऱ कितना फायदा दिलाता है। इसके बारे में चलिए जानते है…
सम्बंधित ख़बरें
EPS Pension: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें पूरा कैल्कुलेशन
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
जानिए क्या होता है माइक्रो रिटायरमेंट
यहां पर माइक्रो रिटायरमेंट की बात की जाए तो, यह मौजूदा समय में करियर का सबसे ट्रेंडिग कॉन्सेप्ट है। जिसमें कामकाजी युवा अपने करियर से ब्रेक नहीं लेता है बल्कि बीच-बीच में कुछ हफ्तों या महीनों के लिए ब्रेक ले सकता है। कामकाज के बीच खुद को रीचार्ज करने और शौक पूरे करने से साथ मानसिक शांति के लिए माइक्रो रिटायरमेंट का तरीका अपनाते है। यह खासकर जनरेशन जी और मिलेनियल्स के अंतर्गत आने वाले युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा है। इसमें करियर से पूरी तरह ब्रेक लेने की बजाय छोटे-छोटे ब्रेक लिए जा सकते है।
युवाओं के बीच माइक्रो रिटायरमेंट इसलिए पॉपुलर है क्योंकि यह लंबा ब्रेक लेकर फिर से नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ काम पर लौटने के लिए फिट रखता है। माइक्रो रिटायरमेंट का तरीका अपनाने से स्वस्थ और संतुलित जीवन का उपहार मिलता है।
जानिए माइक्रो रिटायरमेंट के फायदे
अगर युवा माइक्रो रिटायरमेंट का तरीका अपनाते है तो इसके खास तरीके के फायदे मिलते है, जो इस प्रकार है…
1- इस नए कॉन्सेप्ट को अपनाने से ट्रैवलिंग, स्किल डेवलपमेंट, वेलनेस, मेंटल हेल्थ और फैमिली टाइम सभी चीजों पर सही तरीके से ध्यान दिया जा सकता है।
2- कामकाज के बीच पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस कर पाना आसान होता है।
3-करियर औऱ जीवन के बीच अच्छा तालमेल बनाता है।
4-लंबे समय तक काम करने से दिमाग बोझिल महसूस करता है इस ट्रेंड के अपनाने से मानसिक शांति मिलती है।
5- माइक्रो-रिटायरमेंट में व्यक्ति अपने शौक या पैशन पर ध्यान दे सकता है।
ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SBI में 5180 पदों पर निकली भर्ती
जानिए रिटायरमेंट से इसका अंतर
रिटायरमेंट का छोटा रूप माइक्रो रिटायरमेंट युवाओं के बीच फल-फूल रहा है। रिटायरमेंट वह कॉन्सेप्ट है जिसमें व्यक्ति नौकरी ज्वाइन करता है और 60 साल की अवधि पूरी करने के बाद कामकाज खत्म होता है। इसके विपरित माइक्रो रिटायरमेंट बिल्कुल अलग है जिसमें करियर या नौकरी को छोड़ना नहीं बल्कि छोटे ब्रेक लेने से होता है। पारंपरिक रिटायरमेंट आमतौर पर 60 साल की उम्र के बाद होती है, लेकिन माइक्रो रिटायरमेंट का उम्र से कोई लेना देना नहीं है। आप किसी भी समय माइक्रो रिटायरमेंट के लिए कंपनी को आवेदन कर सकते है।
यहां पर आंकड़ों की बात करें तो, Barnett Waddingham के सर्वे अनुसार, 25‑34 आयु वर्ग में लगभग 22% ने माइक्रो रिटायरमेंट लिया है। Side Hustles के एक अन्य सर्वेक्षण के अनुसार, 10% कर्मचारी माइक्रो-रिटायरमेंट लेने पर विचार कर रहे हैं और 75% का मानना है कि कंपनियों को बिना वेतन छुट्टी जैसी माइक्रो-रिटायरमेंट नीतियां देनी चाहिए।
Micro retirement formula is becoming popular among working youth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लगातार 13वीं रात अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले, होर्मुज विवाद से तेल की कीमतों में भारी उछाल
Jul 24, 2026 | 09:34 AMमहाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
Jul 24, 2026 | 09:32 AMइंदौर में मिलावटी दूध पर प्रशासन का शिकंजा, बिना पंजीयन चल रही डेयरी पर कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 09:31 AMGoogle पर 1 अरब डॉलर का भारी जुर्माना, EU के फैसले से टेक इंडस्ट्री में मची खलबली; जानिए क्या है पूरा विवाद
Jul 24, 2026 | 09:26 AMNavbharat Nishanebaaz: मत बजाओ शंका का ढोल, खुशी से अपनाओ इथेनॉल
Jul 24, 2026 | 09:25 AMमुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
Jul 24, 2026 | 09:21 AMन BJP ऑफिस, न जंतर-मंतर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार से मिलेगी CJP, क्या आज खत्म हो जाएगा आंदोलन?
Jul 24, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














