Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेघालय में फिसला 10वीं कक्षा का रिजल्ट, 55.80 प्रतिशत छात्र ही हुए पास, जानें पूरा परिणाम

मेघालय में 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित हुए जहां 10वीं में 55.80 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 12विन में 79.76 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: May 25, 2024 | 10:02 AM

मेघालय बोर्ड रिजल्ट 2024 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Follow Us:

शिलांग: मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमबीओएसई) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए, जिसमें 55.80 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। तुरा के शेरवुड स्कूल के अनुज छेत्री ने 575 अंक हासिल करके 10वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद शिलांग के सेंट मार्गरेट हायर सेकेंडरी स्कूल के एलेथिया सिम्लिह 574 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि शिलांग में क्रिश्चियन अकादमी के कांगेनियल खरसाहनोह ने 571 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

अधिकारियों ने बताया कि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 679 स्कूलों के कुल 54,134 छात्र शामिल हुए। उनमें से 55.80 (30,207) प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमबीओएसई) ने 12वीं कक्षा के कला वर्ग की परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए जिसमें 79.76 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

सेंट एंथोनी हायर सेकेंडरी स्कूल के मेनंगमनखराव खारकोंगोर और सेंट एडमंड हायर सेकेंडरी स्कूल के गौरव भराली ने 468 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि तुरा के डॉन बॉस्को कॉलेज हायर सेकेंडरी स्कूल की तनीषा दास और साल्सेंग मराक ने क्रमशः 451 और 450 अंक हासिल करके दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं

Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल

Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई

Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 251 स्कूलों के 27,374 छात्रों ने परीक्षा दी, उनमें से 79.76 (21,833) प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। पिछले साल 80.30 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

(एजेंसी)

Meghalaya class 10th result 2024 55 point 80 percent students pass state board exams

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2024 | 10:02 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.