महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम 2026 की तारीखों का ऐलान, जानें कब से शुरू होगी 10वीं-12वीं परीक्षा
Maharashtra Board Exam Dates: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 की तारीख घोषित की। 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी तो 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी शुरू होगी।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra SSC Time Table 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Maharashtra State Board) ने अगले साल यानी 2026 में होने वाली 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। बोर्ड ने यह अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी की है।
बोर्ड ने ये तारीखें काफी पहले इसलिए जारी की हैं ताकि स्कूल, जूनियर कॉलेज और छात्र अपने पाठ्यक्रम की सही प्लानिंग कर सकें। शेड्यूल के मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम 2026 फरवरी-मार्च में आयोजित होंगे।
12वीं परीक्षा का टाइम टेबल
12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित होंगी। इससे पहले 12वीं के प्रैक्टिकल और वाइवा का मूल्यांकन 23 जनवरी से लेकर 9 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, अस्पतालों में बनाए गए ‘हीट स्ट्रोक कक्ष’
एसटी बस रियायत के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, भंडारा में 33 हजार पंजीकरण
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
परिवहन मंत्री सरनाईक की पहल पर कुओं को मिला नया जीवन, ठाणे में पुनर्जीवित कुंए का लोकार्पण
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने अभी पूरी डेटशीट और शिफ्ट टाइमिंग की घोषणा नहीं की है। हालांकि, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए संभावित डेटशीट जारी की गई है। इसके अनुसार, 10 फरवरी 2026 को अंग्रेज़ी की परीक्षा होगी।
12 फरवीर को हिंदी का पेपर
12 फरवरी को हिंदी, जर्मन, जापानी जैसे विषय आयोजित होंगे, जबकि 13 फरवरी को मराठी, गुजराती, कन्नड़ और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर होंगे। मुख्य विज्ञान और वाणिज्य विषय इस प्रकार हैं: वाणिज्य एवं प्रबंधन संगठन 16 फरवरी को, तर्कशास्त्र और भौतिकी 17 फरवरी को होगा।
यह भी पढ़ें:- आरक्षण की भेंट चढ़े दिग्गज! नागपुर जिला परिषद की 57 सीटों पर लॉटरी से तय हुआ रिजर्वेशन
रसायन विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को होगी। गणित एवं सांख्यिकी 23 फरवरी को निर्धारित है। जीवविज्ञान 27 फरवरी को और बहीखाता एवं लेखाशास्त्र (Accountancy) 28 फरवरी को आयोजित होगी। अर्थशास्त्र का पेपर 2 मार्च को और समाजशास्त्र का पेपर 18 मार्च 2026 को होगा।
10वीं की परीक्षा का टाइम टेबल
10वीं बोर्ड (SSC) की परीक्षा 20 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक आयोजित होंगी। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल और वाइवा मूल्यांकन 2 फरवरी से 18 फरवरी के बीच होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
